{"_id":"5e50e7058ebc3ef3f337c021","slug":"sonbhadra-goldmine-3000-tonned-up-goernment-happy-find-gold-in-dist-hill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3000 टन सोना मिलने से प्रदेश की योगी सरकार भी खुश, भारत को मिलेगी आर्थिक मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3000 टन सोना मिलने से प्रदेश की योगी सरकार भी खुश, भारत को मिलेगी आर्थिक मजबूती
Sat, 22 Feb 2020 02:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 22 Feb 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
सोना मिलने से प्रदेश की सरकार खुश।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 3000 हजार टन से ज्यादा सोना होने की पुष्टि की है। सोने के खजाने से अब प्रदेश की योगी सरकार भी खुश नजर आ रही है। क्योंकि इससे उत्तर प्रदेश का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सोनभद्र की पहाड़ियों में मिले सोने से भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। सोना मिलने से राज्य सरकार भी काफी खुश है।
विज्ञापन
UP Deputy CM KP Maurya on gold deposits found in Sonbhadra: This will help in making India financially strong. The state government is happy with this news. pic.twitter.com/MyERmHE5Qi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2020
सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रक्ष के हरदी पहाड़ी में वर्षों पहले सोना मिलने की पुष्टि संबंधित अधिकारियों ने अब की है। सोन पहाड़ी में करीब 2943.26 टन और हरदी ब्लॉक में 646.16 टन सोना मिला है। जिला खनन अधिकारी केके राय ने बताया कि सोने के अलावा इलाके में अन्य खनिज पदार्थ भी मिले हैं।
Trending Videos
विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार भारत के पास इस समय 626 टन स्वर्ण भंडार है। सोने का नया भंडार इसका करीब पांच गुना है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख करोड़ रुपये है।