{"_id":"5e05e1e38ebc3e88053791e7","slug":"sonbhadra-girlfriend-dies-after-eating-toxic-substance-lover-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः विषाक्त पदार्थ खाने से प्रेमिका की मौत, प्रेमी अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः विषाक्त पदार्थ खाने से प्रेमिका की मौत, प्रेमी अचेत
Fri, 27 Dec 2019 04:20 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 27 Dec 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के जताजुआ ग्राम पंचायत से सटे कनहर नदी के पास युगल अचेत पाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दोनो को देखा तो युवती की मौत हो गई थी और युवक अचेत था। युवक को अचेतावस्था में ही स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कनहर नदी के पास स्थित चट्टानों के बीच में शुक्रवार को प्रेमी-प्रेमिका अचेत हाल में पाए गए। दोनो ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। लड़के ने घटना से पहले अपने चचेरे भाई को फोन से घटना की सूचना दी थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती प्रेमिका दिलवंती (20) पुत्री विश्वनाथ निवासी जताजुआ की मौत हो गई। पुलिस ने अचेत युवक अजय (25) पुत्र सीताराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया। मृतका के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन