फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sonbhadra court gives order fir arrest daroga

कोर्ट ने दिया दरोगा की गिरफ्तारी का आदेश, एसएसपी वाराणसी को भी लिखा पत्र

Sun, 02 Sep 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Sun, 02 Sep 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra court gives order fir arrest daroga
अमानत में खयानत मामले में बार-बार साक्ष्य के लिए बुलाने पर भी दरोगा बाली मौर्या को अदालत में हाजिर न होना भारी पड़ गया। सोनभद्र सीजेएम नेत्रपाल सिंह की अदालत ने  शनिवार को दरोगी की गिरफ्तारी का आदेश दे दिया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी को भी पत्र लिखकर कहा है कि दरोगा को गिरफ्तार कर 14 सितंबर को न्यायालय में हाजिर कराएं।
विज्ञापन


श्री प्रकाश पांडेय कांगो ट्रांसपोर्ट सर्विसेज डाला की ओर से दी गई तहरीर पर चोपन थाने में 10 नवंबर 2014 को राजन केशरी एवं प्रमोद सिंह पटेल निवासी बिहार के विरुद्ध अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले के अनुसार दो ट्रकों पर 1200 बोरी सीमेंट बिहार भेजी गई थी, जिसे रास्ते में ही बेच दिया गया।
विज्ञापन


यह घटना दो जून 2014 की है। इस मामले में बार-बार दरोगा बाली मौर्या को साक्ष्य के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन वे नहीं आ रहे हैं। इसकी वजह से मुकदमे का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस मामले में अदालत ने दरोगा बाली मौर्या के विरुद्ध गैर जमानती वारंट एवं कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed