{"_id":"1194858e483f86e7e855be01728a6b1f","slug":"sonam-jamtsho-headed-home-the-gita-own-conscience-dictated-of-publicity-appreciated-by-pms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम ने गीता प्रचार की ठानी, पीएम ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनम ने गीता प्रचार की ठानी, पीएम ने सराहा
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 21 Sep 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
काशी की सोनम पटेल आतंकवादी हिंसा की आंच में झुलसती दुनिया में शांति और प्रेम का बीज बोने के लिए श्रीमद्भागवत गीता को हथियार बनाना चाहती है। वह चाहती है कि जमाने को कर्तव्यबोध कराने के लिए गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। महज पांच साल की उम्र में गीता के सात सौ श्लोक कंठस्थ करने वाली सोनम की सराहना रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में की तो उसका उत्साह और बढ़ गया। सोनम ने बीते 18 सितंबर को बनारस दौरे पर आए पीएम से डीरेका गेस्ट हाउस में मुलाकात की थी और उनको गीता के चौथे अध्याय का श्लोक सुनाया था।
सुंदरपुर मुहल्ले के निजी स्कूल के शिक्षक सदाबृज पटेल की दो संतानों में सबसे बड़ी पुत्री सोनम रविवार को तब चर्चा में आई जब ‘मन की बात’ के दौरान पीएम ने उसकी तारीफ की। दरअसल दो दिन पहले अपने पिता के साथ सोनम डीरेका गेस्टहाउस में पीएम से जब मिलने पहुंच थी, तब उसने अपनी वाक्पटुता और निर्भीकता से उन्हें प्रभावित किया था। सोनम के मुताबिक पीएम को जब बताया गया कि कम उम्र में ही उसे पूरी गीता याद हो गई थी, तब उन्होंने उसकी तारीफ की और कहा कि तुम्हें जो श्लोक बहुत अच्छा लगता हो उसे सुनाओ। इसके बाद सोनम ने गीता के चौथे अध्याय का सातवां
श्लोक- यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत:... सुनाया। पीएम ने इस पर उसे शाबाशी दी, फिर पढ़ाई के बारे में पूछने लगे। यूनिवर्सल एकेडमी की पांचवीं कक्षा की छात्रा सोनम को इंग्लिश में भी पूरी गीता याद है। मन की बात में पीएम ने उसका जिक्र किया तो परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। पीएम की सराहना के कुछ देर बाद ही सुंदरपुर इलाके में महज पांच सौ वर्ग फुट में बने उसके छोटे से मकान के सामने इस नन्हीं प्रतिभा को देखने और बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। सोनम का कहना है कि वह आने वाले समय में अपने पिता के साथ गीता प्रचार के लिए विश्व भ्रमण पर निकलेगी।