{"_id":"5f0b43fb2dbcee5b121abb17","slug":"son-murdered-his-father-along-with-two-friends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के मैसेज ने खोला राज, पिता की अय्याशी से नाराज बेटे ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल के मैसेज ने खोला राज, पिता की अय्याशी से नाराज बेटे ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या
Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कचनार (राजातालाब) निवासी व्यावसायिक कांप्लेक्स मालिक जयहिंद पटेल उर्फ गोलई की हत्या उसके नाबालिग बेटे ने दो दोस्तों के साथ की थी। कक्षा 11 में पढ़ने वाले मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिता की अय्याशी से आजिज आ गया था। वह संपत्तियां बेचते जा रहे थे और रुपये शराब व महिलाओं पर उड़ाते थे।
रोहनिया थाने की पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चारपाई का पाया, चापड़, पेपर कटर और एक बाइक के साथ ही 2,700 रुपये बरामद किए हैं। खुलासा करने के बाद पुलिस ने तीनों किशोरों को अदालत में पेश किया। रोहनिया थाना अंतर्गत कचनार (राजातालाब) निवासी जयहिंद की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई थी।
सीओ सदर अभिषेक पांडेय के अनुसार, इंस्पेक्टर रोहनिया ने पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि जयहिंद की पहली पत्नी की मौत हो गई है। दूसरी पत्नी से उसका विवाद चल रहा है और इन दिनों क्षेत्र के ही वनवासी परिवार की महिला से शादी करने की फिराक में था।
विज्ञापन
इसके अलावा जयहिंद ने हाल ही में एक करोड़ से ज्यादा की जमीन बेच कर पैसा महिलाओं और शराब पर उड़ा दिया था। इसी बात से जयहिंद की पहली पत्नी का बड़ा बेटा नाराज रहता था और दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। उसने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई और दो दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

मोबाइल के मैसेज ने खोला हत्या का राज
पुलिस जयहिंद का शव रोहनिया थाने लाई और पूछताछ के लिए उनके बड़े लड़के को बुलाया। उससे पूछा गया कि शुक्रवार रात वह कहां था। इस पर वह कभी बाबतपुर, कभी हरहुआ तो कभी जौनपुर निवासी मामा के घर बता रहा था। पुलिस ने उसके मामा को फोन किया तो पता चला कि वह काफी दिन से वहां गया ही नहीं।
सीओ सदर अभिषेक पांडेय ने उसका मोबाइल देखा तो पता लगा कि चार दिन पहले उसने पिता को सैमसंग मोबाइल की फोटो भेजी थी और लिखा था कि अबे मोबइलवा देबे कि नाहीं...। कई मैसेज ऐसे थे जो एक पुत्र अपने पिता को नहीं भेज सकता है। इसी से उस पर शक गहराया। दुबारा पूछताछ में वह टूट गया।
आवाज देकर बुलाया और फिर सिर पर चारपाई का पाया मारा
आरोपी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे आवाज देकर पिता को बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आए, उनके सिर पर चारपाई का पाया मारा। वह गिर गए तो पहले चापड़ और फिर पेपर कटर से गला काट दिया। अकेले सही से गला नहीं कट रहा था तो एक दोस्त ने सहयोग किया। एक अन्य दोस्त गेट के पास खड़ा था।
वह मामा के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था और दो जुलाई से ही पावर हाउस स्थित दूसरे घर में रह रहा था। उसी दिन से हत्या की योजना बना रहा था। वह करोड़ों की जमीन बेचकर अय्याशी कर रहे थे और इधर-उधर पैसे लुटा रहे थे। एक महिला धड़ल्ले से घर आती-जाती थी, यह उसे अच्छा नहीं लगता था। उसे लगता था कि इसी तरह से पिता एक-एक कर सब कुछ बेंच डालेगा। उसने दोनों दोस्तों को को मुंहमांगी रकम देने का वादा किया था।
लड़के की संगत ठीक नहीं
पुलिसकर्मियों के अनुसार, लड़के के मन में पिता के प्रति बहुत नफरत भरी हुई थी। जयहिंद के बड़े लड़के की संगत भी ठीक नहीं है। वह अभी नाबालिग है, इसके बाद भी वह लड़कियों को लेकर घूमता था। इसे लेकर उसकी पिता से अक्सर कहासुनी होती थी। गिरफ्तारी के बाद भी उसके चेहरे पर शिकन नहीं दिखी।