फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son jumped into ganga in front of father after refused to give money to him for birthday party in varanasi

पिता के सामने मौत के मुंह में कूदा लाल: जन्मदिन पर पार्टी करने को नहीं दिए 2000 रुपये तो गंगा में लगाई छलांग, बचाने को पिता भी कूदे, तलाश जारी

Sat, 03 Jul 2021 08:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Jul 2021 08:21 PM IST
सार

पिता ने किरानी की दुकान चलाते हैं, उन्होंने आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए पैसे देने से मना कर दिया था। वह जान देने की धमकी देते हुए चला गया, पिता भी उसे मनाने के लिए पीछे-पीछे चल दिए थे। राजघाट पुल पर पहुंचते ही उसने गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Son jumped into ganga in front of father after refused to give money to him for birthday party in varanasi
गंगा में अश्वनी की तलाश में लगी आदमपुर पुलिस और एनडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जन्मदिन पर पिता से दो हजार रुपये नहीं मिलने से खफा बेटे ने शुक्रवार देर रात राजघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी। बेटे को बचाने के लिए पिता ने भी गंगा में छलांग लगा दी। मल्लाहों ने पिता को बचा लिया लेकिन बेटे को नहीं ढूंढ़ सके। आदमपुर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से खोजबीन में लगी है।

विज्ञापन


गोला दीनानाथ निवासी मनोज केसरी के पुत्र अश्वनी केसरी(21) का शुक्रवार को जन्मदिन था। रात के समय दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए अश्वनी पिता से दो हजार रुपये मांग रहा था। किराना की दुकान चलाने वाले मनोज ने खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि अभी इतना पैसा नहीं है। हफ्ते भर बाद पैसा लेकर पार्टी कर लेना।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर अश्वनी रात में घर से यह कहते हुए निकला कि राजघाट पुल से कूदकर जान दे दूंगा। इसके बाद बेटे को मनाने मनोज केसरी भी उसके पीछे-पीछे निकल गए। राजघाट पुल पर पहुंचते ही अश्वनी ने गंगा में छलांग लगा दी। कुछ दूर रहे पिता मनोज ने भी बेटे को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। आवाज सुनकर नाविकों और मल्लाहों ने मनोज को तो बचा लिया लेकिन अश्वनी को नहीं ढूंढ़ सके। घायल मनोज को पुलिसकर्मियों ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा, पता रहत त कर्जा लेके तोहे पैसा देईत... 
मनोज केसरी को जब मल्लाहों ने गंगा से बाहर निकाला तो दहाड़े मारकर रोने लगे। कह कहते हुए अचेत हो गए कि बेटा, पता रहत कि अइसन कदम उठा लेबे त कर्जा लेके तोहके पैसा दे देईत....काहे कूद गइले, अब कइसे जीवन कटी...। मनोज केसरी को दो पुत्र अश्वनी और ध्रुव और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed