{"_id":"5ee7b78c8d87f33c8b270191","slug":"son-gave-online-fire-to-death-in-nigeria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः नाइजीरिया में हुआ अंतिम संस्कार, कुशीनगर से बेटे ने दी ऑनलाइन मुखाग्नि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः नाइजीरिया में हुआ अंतिम संस्कार, कुशीनगर से बेटे ने दी ऑनलाइन मुखाग्नि
Mon, 15 Jun 2020 11:31 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के कारण कुशीनगर के रहने वाले प्रमोद पांडेय का अंतिम संस्कार नाइजीरिया में ऑनलाइन हुआ। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बेटे ने ऑनलाइन कुशीनगर से ही उन्हें मुखाग्नि दी। परिजन चाहकर भी नाइजीरिया में नौकरी कर रहे प्रमोद की मौत पर उनके अंतिम दर्शन के लिए नहीं जा सके।
कुशीनगर जिले के हरपुर गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार पांडेय (48) कुछ सालों से नाइजीरिया की कंपनी में काम कर रहे थे। तीन सप्ताह पहले पैरालाइसिस अटैक आने के कारण उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। 12 जून की शाम को उनका निधन हो गया। परिजनों को जब सूचना मिली तो वह परेशान हो उठे। इस समय अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक है।
किसी तरह दोस्तों के जरिए जब बनारस के अर्दली बाजार के रहने वाले भोजपुरी परिवार ग्लोबल फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी शांतिभूषण सिंह को जानकारी मिली तो उन्होंने सोमवार को नाइजीरिया में प्रमोद पांडेय का अंतिम संस्कार भारतीय पद्धति से कराया।
विज्ञापन
पूरी प्रक्रिया को परिजनों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देखा। सबसे छोटे पुत्र आदित्य ने गांव से ही पिता को ऑनलाइन मुखाग्नि दी। शांतिभूषण सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि प्रमोद पांडेय का अस्थि कलश हिंदुस्तान भेजा जाएगा। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।