फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Somewhere greenery was decorated and somewhere flower bungalow was decorated

Varanasi News: कहीं हुआ हरियाली शृंगार तो कहीं सजा फूल बंगला

Tue, 29 Aug 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Somewhere greenery was decorated and somewhere flower bungalow was decorated
सावन के अंतिम सोमवार को बाबा दरबार के साथ ही शहर के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। कहीं भगवान शिव का हरियाली शृंगार हुआ तो कहीं फूल बंगला की झांकी सजाई गई। हिम शृंगार के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने भोग अर्पित किया। शूलटंकेश्वर से लेकर कैथी मार्कंडेय महादेव धाम तक आस्थावान भक्ति में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को भोर में ही बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। वहीं गौरीकेदारेश्वर, जागेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, कर्दमेश्वर महादेव, सारंगनाथ, शूलटंकेश्वर सहित द्वादश ज्योर्तिलिंग, मणिमंदिर सहित सभी मंदिर भक्तों से गुलजार रहे। त्रिदेव मंदिर में जलविहार की झांकी सजाई गई। वृंदावन के मोहक फूल बंगले के बीच विशाल झील में फुहारों के बीच राधा कृष्ण के जलविहार की झांकी भक्तों में मन में समा गई। हिम शिवलिंग के साथ राम लक्ष्मण सीता हनुमान के साथ ही फूलों से बने झूले पर राधाकृष्ण की झांकी लोग अपलक निहारते रहे। राणी सती के अलावा सालासर हनुमान और खाटू वाले श्याम प्रभु के शृंगार के दर्शन के साथ त्रिदेवों को छप्पन भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन

---
ऋणमुक्तेश्वर महादेव में हुआ हरियाली शृंगार
महमूरगंज स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव के मंदिर में सोमवार को हरियाली शृंगार किया गया। पूरे मंदिर परिसर को रुद्राक्ष, फूल और विद्युत झालरों से सजाया गया था। बर्फानी महादेव की भी सजावट भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर के पुजारी मनोज गर्ग एवं मुकेश शास्त्री ने आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed