{"_id":"60de19468ebc3ed78150cd47","slug":"somewhere-blood-donation-camp-and-somewhere-after-havan-worship-cake-cut-varanasi-news-vns5981091186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं रक्तदान शिविर तो कहीं हवन-पूजन के बाद काटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं रक्तदान शिविर तो कहीं हवन-पूजन के बाद काटा केक
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कहीं रक्तदान शिविर तो कहीं हवन, पूजन के बाद केक काटा गया और गरीबों को समाजवादी किट बांटी गई। पार्टी की जिला इकाई की ओर से शिवपुर गौराकला बाजार में 48 किलो का केक काटा गया।
जिला महासचिव आनंद मौर्या ने सपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज राय धूपचंडी, राजदेव सिंह, आनंद मोहन, संजय मिश्र, संतोष यादव आदि रहे। महानगर इकाई की ओर से अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। हवन पूजन और पौधरोपण किया गया। छात्रसभा नेता मनोज यादव गोलू ने यू ट्यूब चैनल पर समाजवादी गीत 2022 में खेला होई लांच किया।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित के नेतृत्व में 48 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। जो 17 अगस्त तक चलाया जाएगा। पहले दिन शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल कबीरचौरा में रक्तदान शिविर लगाया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में गरीबों के बीच फल और राशन बांटा गया। शिक्षक सभा की ओर से संकटमोचन में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना की गई। युवजन सभा महानगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनकर, पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने हवन पूजन कर कुष्ठ आश्रम में 48 परिवारों को समाजवादी राशन किट दिया।
विज्ञापन
कबीरचौरा अस्पताल में मरीजों को फट बांटे गए। दुर्गाकुंड में यज्ञ किया गया। विद्यापीठ के पूर्व छात्रनेता अनिल यादव, प्रेमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में गरीबों को फल और अनाज बांटे। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव विश्वकर्मा ने केक काटा। समाज के पांच श्रमिकों को साइकिल बांटी।