फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Some's father is a welder, some's is a labourer, daughters are lacking in sports.

Varanasi News: किसी के पिता वेल्डर, किसी के मजदूर, बेटियां कमी रही खेलों में नाम

Sat, 25 Jan 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Some's father is a welder, some's is a labourer, daughters are lacking in sports.
हॉकी की पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। काशी की बेटियां हॉकी में परचम लहरा रही हैं। यहां की पांच हॉकी खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग में एक साथ यूपी टीम से खेल चुकी हैं। पांचों खिलाड़ी परमानंदपुर में खेल मैदान पर खेलती है। पिछले एक साल से लालपुर में टर्फ नहीं होने की वजह से परमानंदपुर में अभ्यास कर रही हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों के पिता मजदूरी करते हैं। शिवपुर के छतरीपुर निवासी सोनल सिंह ने बताया कि दो साल से जूनियर वर्ग के दो राष्ट्रीय और छह प्रादेशिक मुकाबले खेल चुकी हैं। खेलने के लिए दस किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। पिता दुकान पर काम करते हैं। सोनल राइट इन पोजीशन से खेलती हैं। छतरीपुर की रोशनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं। आगामी सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता दो फरवरी को खेली जाएगी, इसकी तैयारी में जुट गई हैं। पिता वेल्डर हैं।


कठवतिया निवासी तनु यादव लेफ्ट इन प्लेस से खेलती हैं। स्कूली नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीता है। पिता दूध बेचते हैं। बताया कि वह आते जाते खिलाड़ियों को देखती थीं। ऐसे में उनके मन में भी खेल का भाव जागा। पहली बार में स्कूली टीम में चयनित हुईं। शिवपुर के अहमदपुर की जान्हवी मौर्या लेफ्ट आउट खिलाड़ी हैं। बताया कि उनकी जिम्मेदारी मैच के दौरान बॉल लेकर आगे चलना है। पिता राजगीर मिस्त्री हैं। शुरुआत में पढ़ने पर जोर देते थे, लेकिन 2022 में मेडल जीतने के बाद हॉकी स्टिक खरीद कर दी। श्रृष्टी पटेल की मां प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है। श्रृष्टी अब तक छह मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed