फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   some missing facts about ayurveda on internet

इंटरनेट से आयुर्वेद की जानकारी जुटाना हो सकता है खतनाक

Tue, 21 Feb 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 21 Feb 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
some missing facts about ayurveda on internet
Ayurveda
इंफार्मेशन टेक्नालॉजी के उपयोग से आयुर्वेद ज्ञान को विश्व में सर्व सुलभ किया जा रहा है। इस प्रयास में इंटरनेट पर आयुर्वेद की प्रमाणिक जानकारी का भी अभाव हो रहा है।
विज्ञापन


 बीएचयू आयुर्वेद संकाय के रस शास्त्र विभाग में क्रिया शरीर विभाग के डॉ. किशोर पटवर्धन का व्याख्यान दिया।
इंफार्मेशन टेक्नालॉजी के उपयोग से आयुर्वेद ज्ञान को विश्व में सर्व सुलभ बनाने पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि विकिपीडिया ज्ञान प्रसारण का सशक्त माध्यम है लेकिन आयुर्वेद से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी का यहां अभाव है।
विज्ञापन


आयुर्वेद के जानकार इस ज्ञान को संपादित नहीं करते क्योंकि उनमें तकनीकी का अभाव है। हमारी सक्रिय न होने से हम इस ज्ञान को समुचित रूप से विश्व तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए प्रो. आनंद चौधरी ने कहा कि आयुर्वेद के प्रबुद्ध व्यक्तियों की ये नैतिक जिम्मेदारी है कि वो इंटरनेट पर उपलब्ध आयुर्वेद से जुड़ी भ्रामक जानकारी को ठीक करें।

उन्होंने  शिक्षकों और विद्यार्थियों से इसका आह्वान किया। प्रो. आनंद ने कहा कि इसके लिए वे अंतर विभागीय समिति बनाने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय के समक्ष रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed