फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Some applied mehndi in parlor and some at home

Varanasi News: किसी ने पार्लर तो किसी ने घर में रचाई मेहंदी

Tue, 26 Aug 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Some applied mehndi in parlor and some at home
शहर ​स्थित मकान में मेंहदी लगवाती महिलाएं। संवाद
गाजीपुर। हरितालिका तीज का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। एक दिन पहले त्योहार की तैयारियों को लेकर बाजारों में रौनक रही। इस दौरान महिलाओं ने पर्व से संबंधित सामान की खरीदारी की। साड़ी और चूड़ियों की दुकानों से लेकर शृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। सुहागिनों ने पार्लर और घर में हाथों पर मेहंदी रचाई। घर पर जाकर मेहंदी लगाने का न्यूनतम शुल्क 500 रुपये था। मिठाई की दुकानों पर इमरती और मालपुआ खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन


शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में पर्व की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। लाल, हरे और पीले रंग की साड़ी खरीदने का क्रेज ज्यादा रहा। साड़ी व्यापारी चंदन साहू ने बताया कि पांच सौ से लेकर आठ हजार रुपये तक की साड़ियां बिक रही हैं। कढ़ाई और गोटा पत्ती वाली साड़ियों के साथ ही फ्लोरल प्रिंट और बनारसी साड़ियों की मांग रही। सिल्क, जयपुरी बंधेज, शिफान, जार्जेट और चंदेरी साड़ियों के अलावा डोला, लेकिन और कॉटन जैसी साड़ियों की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन

उधर, मिट्टी से बने शंकर-पार्वती की मूर्ति, पूजा की थाली, कलश, चुनरी आदि की बिक्री हुई। बिंदी, नेलपेंट, मेहंदी की कोन, आर्टिफिशियल मंगलसूत्र तथा सजने संवरने के अन्य सामान की भी महिलाओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजना है मुझे सजना के लिए
गाजीपुर। हरितालिका तीज पर सोलह शृंगार का महत्व बढ़ जाता है। कुछ वर्ष से तीज के मौके पर ब्यूटी पार्लर जाकर सजने संवरने का क्रेज बढ़ा है। यही वजह है कि पर्व के एक दिन पहले शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई ब्यूटी पार्लरों पर सजने के लिए तमाम महिलाएं पहुंची। उन्होंने फेशियल, हेयर कट, मैनीक्योर और पैडीक्योर कराया। पार्लर संचालिका सीमा ने बताया कि तीज पर नेचुरल मेकअप की डिमांड इस बार ज्यादा रही।
पायल, बिछिया भी खूब बिकी
गाजीपुर। तीज के मौके पर सराफा बाजार में भी तेजी रही। महिलाओं ने बिछिया, पायल आदि की खरीदारी की। सर्राफा व्यापार मंडल के महामंत्री संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि न्यूनतम 200 से 1500 रुपये जोड़ी तक बिछिया बिकी। पायल की भी बिक्री हुई, लेकिन बिछिया के मुकाबले यह कम रही। पायल दो हजार से लेकर 10 हजार तक के बीच उपलब्ध थी।

मेहंदी लगवाने की रही होड़
गाजीपुर। मेहंदी लगाने वाली नेहा ने बताया कि राधा-कृष्ण के स्केच के साथ झूला और फूल पत्तियों वाली डिजाइन ज्यादा पसंद की जा रही है। कुछ ने हाथों के साथ पैरों पर भी मेहंदी लगवाई है। मेहंदी लगवाने के लिए एक-एक घंटे बैठना पड़ा। मेहंदी लगाने के लिए 200 से 500 रुपये तक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed