फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Solver arrested in inspector recruitment exam in Varanasi, fake Aadhar card and admit card recovered

दरोगा भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तारः कब्जे से फर्जी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र बरामद, जानें किसके कहने पर आया था परीक्षा देने

Sun, 28 Nov 2021 07:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Nov 2021 07:02 PM IST
सार

दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में द्वितीय पाली के दौरान वाराणसी में अभ्यर्थियों की चेकिंग हो रही थी। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और प्रवेश पत्र मिलने पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Solver arrested in inspector recruitment exam in Varanasi, fake Aadhar card and admit card recovered
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में वाराणसी पुलिस ने रविवार को भदवर स्थित केंद्र से एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया। दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए अभ्यर्थी के पास से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और प्रवेश पत्र बरामद किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोस्त के कहने पर परीक्षा देने आया था। परीक्षा करा रही एजेंसी के चीफ प्राक्टर की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


भदवर स्थित भागवत इंस्टीट्यूट पर आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा में द्वितीय पाली के दौरान अभ्यर्थियों की चेकिंग हो रही थी। इसी बीच एक अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड में गड़बड़ी समझ में आने पर परीक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने अभ्यर्थी को गेट पर ही रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक भागने का प्रयास करने लगा। जिसे कर्मचारियों ने पकड़ते हुए पूछताछ शुरू की। इस दौरान मिलान करने पर आरोपी का प्रवेश पत्र और फोटो फर्जी पाया गया। केंद्र पर मौजूद पुलिस और केंद्र के कर्मचारियों ने पूछताछ की।

 

दोस्त के कहने पर आया था परीक्षा देने

इस पर बिहार बांका के शंभूगंज थाना अंतर्गत बसबिट्टा लाखा निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि अपने दोस्त के कहने पर उसके रिश्तेदार गोरखपुर के वक्सीपुर निवासी रवि कुमार यादव के स्थान पर परीक्षा देने आया था। पुलिस की एक टीम आरोपी के बताए हुए पते और मोबाइल में मिले व्हाट्सएप चैट के आधार पर रवि कुमार यादव की गिरफ्तारी को लेकर गठित की गई है।

अब तक सात आरोपी हुए गिरफ्तार, सभी का कनेक्शन बिहार से जुड़ रहा

Solver arrested in inspector recruitment exam in Varanasi, fake Aadhar card and admit card recovered
सांकेतिक तस्वीर

पखवारे भर से चल रही दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र और नकली बाल में डिवाइस लगाकर परीक्षा देने वाले अब तक सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। कमिश्नरेट पुलिस के चितईपुर थाना अंतर्गत तीन आरोपी और रोहनिया अंतर्गत केंद्र से चार आरोपी अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि इसमें सभी का कनेक्शन बिहार से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब तक उनके बताए हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed