फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Soldiers went to close shops and misbehaved with the inspector in varanasi

वाराणसी : खुली दुकानें बंद कराने गए सिपाहियों और दरोगा के साथ बदसलूकी

Sat, 01 May 2021 09:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 May 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Soldiers went to close shops and misbehaved with the inspector in varanasi
सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेते पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कोरोना वायरस के भीषण संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा घोषित साप्ताहिक बंदी के दौरान शुक्रवार की रात शिवाला क्षेत्र में कूड़ाखाना के समीप खुली दुकानें बंद कराने गए अस्सी चौकी के सिपाहियों के साथ बदसलूकी की गई। बीचबचाव करने आए दो दरोगा के साथ भी बदसलूकी की गई। घटना को देखते हुए मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। पुलिस टीमें सिपाहियों व दरोगा से बदसलूकी करने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


भेलूपुर थाने की अस्सी चौकी के सिपाही मनोज कुमार साहू और श्याम सुंदर के अनुसार दोनों रात्रिकालीन गश्त पर निकले थे। शिवाला में कूड़ाखाना के समीप दो-तीन दुकान खुली थी और लोगों की भीड़ लगी हुई थी। दोनों ने दुकानें बंद करने के लिए कहा तो एक युवक उनसे अनायास ही उलझ गया और इसी बीच अचानक पीछे से लोगों की भीड़ आ गई।
विज्ञापन


इस दौरान हुई कहासुनी और हाथापाई में सिपाही मनोज साहू के पैर में चोट लगी और श्याम सुंदर की आंख के पास चोट लगी। इसके साथ ही भीड़ में शामिल लोगों ने मौके पर बीचबचाव के लिए आए एक दरोगा की बांह पर लगा बिल्ला नोच कर फेंक दिया और चौकी इंचार्ज अस्सी दीपक कुमार के साथ भी बदसलूकी और धक्कामुक्की की। अस्सी चौकी इंचार्ज की सूचना पर मौके पर एसीपी भेलूपुर, पुलिस और पीएसी के साथ एडीसीपी काशी जोन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी संख्या में पुलिस को देख कर भीड़ में शामिल लोग मौके से खिसक लिए। इसके बाद पुलिस बल ने क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस संबंध में एडीसीपी काशी जोन विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एहतियातन मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। दरोगा और सिपाही की तहरीर के आधार पर संबंधित लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, दूसरे पक्ष ने भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वीडियो शेयर कर खुद को निर्दोष और पुलिसकर्मियों पर अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed