{"_id":"699b4db4b18e647b37009b04","slug":"solder-bag-snatched-from-female-passenger-from-shramik-express-varanasi-news-c-20-vns1021-1300469-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: श्रमिक एक्सप्रेस से महिला यात्री से सोल्डर बैग की छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: श्रमिक एक्सप्रेस से महिला यात्री से सोल्डर बैग की छिनैती
विज्ञापन
वाराणसी। श्रमिक एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला यात्री चंचल देवी से सोल्डर बैग की छिनैती हो गई। बनारस रेलवे स्टेशन के पास वारदात के संबंध में पीड़िता ने कैंट जीआरपी में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोल्डर बैग में 10 हजार नकद, मोबाइल, आभूषण और कागजात थे। बिहार, वैशाली के बिंदुपुर खानपुर पकड़ी निवासी चंचल देवी ने बताया कि वह सिलाई का काम करती हैं। 2 फरवरी को हाजीपुर रेलवे स्टेशन से वलसाड के लिए ट्रेन संख्या 19052 श्रमिक एक्सप्रेस में सवार हुईं। 3 फरवरी की सुबह बनारस स्टेशन पहुंचने से पहले ही सोल्डर बैग छीनकर एक युवक भाग निकला। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि मामले की विवेचना कराई जा रही है। ब्यूरो
यात्री का आईफोन और यूएई करेंसी चोरी
वाराणसी। पटना-कोटा एक्सप्रेस के एसी कोच बी-5 में सवार होने के दौरान विवेक चतुर्वेदी की यूएई करेंसी और आईफोन कैंट स्टेशन से चोरी हो गया। पीड़ित ने रविवार को कैंट जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मथुरा के कोतवाली रोड स्थित चौबिया पाड़ा, रतनकुंड निवासी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर कोच में चढ़ने के दौरान आईफोन 15 प्रो मैक्स किसी ने चोरी कर लिया। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो