{"_id":"602820548ebc3ee9162cb743","slug":"sog-team-also-suspended-in-jaunpur-custody-case-sp-takes-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर हिरासत में मौत के मामले में एसओजी टीम भी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर हिरासत में मौत के मामले में एसओजी टीम भी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई
Sun, 14 Feb 2021 12:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के बक्सा थाने में युवक की हिरासत में मौत के मामले में एसपी ने एसओजी प्रभारी समेत पूरी टीम को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उन पर केस दर्ज होने के बाद की गई है। टीम में एक इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। अब तक इस मामले में कुल नौ पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
चकमिर्जापुर गांव निवासी किशन यादव को बक्सा थाने की पुलिस ने लूट के एक मामले में हिरासत में लिया था। गुरुवार की रात हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
देर रात मृतक के बड़े भाई अजय यादव की तहरीर पर बक्शा थाने में एसओजी टीम, बक्शा थाना प्रभारी अजय सिंह, हमराही सिपाहियों पर हत्या और लूट का केस दर्ज हुआ था। बक्शा एसओ और तीन सिपाहियों को एसपी ने शुक्रवार दोपहर को ही निलंबित कर दिया था। शनिवार को एसओजी प्रभारी पर्व कुमार समेत पूरी टीम को भी निलंबित कर दिया गया। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद एसओजी टीम को निलंबित किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन