{"_id":"68870ac09b5f04916a0a7f03","slug":"sog-2-formed-in-varanasi-gambling-betting-illegal-hookah-bars-will-be-monitored-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वाराणसी में एसओजी-2 का गठन, जुआ, सट्टा, अवैध हुक्काबार की होगी निगरानी; सीपी बोले- होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वाराणसी में एसओजी-2 का गठन, जुआ, सट्टा, अवैध हुक्काबार की होगी निगरानी; सीपी बोले- होगी सख्त कार्रवाई
Mon, 28 Jul 2025 10:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:59 AM IST
सार
वाराणसी में अब मादक पदार्थों को अवैध तरीके से बेचने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। सीपी मोहित अग्रवाल ने एसओजी 2 का गठन किया है। जुआ, सट्टा, अनैतिक कार्य पर भी निगरानी रखी जाएगी। पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में मातहतो के साथ बैठक करते सीपी मोहित अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: अवैध कार्यों की निगरानी और त्वरित कार्यवाही के लिए कमिश्नरेट वाराणसी में एसओजी-2 का गठन किया गया है। जुआ, सट्टा, अनैतिक कार्य, अवैध हुक्काबार, मादक पदार्थों की बिक्री आदि को रोकने के लिए एसओजी-2 कार्य करेगी।
विज्ञापन
एसओजी-2 टीम के सदस्य उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, कांस्टेबल सचिन मिश्रा थाना कैंट और अखिलेश कुमार गिरि थाना सिगरा और रामनगर थाना के कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह है।
विज्ञापन
पूर्व में गठित विशेष ऑपरेशन ग्रुप अब एसओजी-1 के नाम से कार्य करेगी, जो लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध पर्दाफाश में शामिल रहेगी। कैंप कार्यालय पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों संग बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए एसओजी-2 टीम को जुआ, सट्टा, अनैतिक कार्य, अवैध हुक्काबार व मादक पदार्थों की बिक्री जैसे सामाजिक अपराधों पर विशेष निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है।
पूर्व में गठित विशेष ऑपरेशन ग्रुप अब एसओजी-1 के नाम से कार्य करेगी, जो लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध खुलासा में शामिल रहेगी। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, सभी पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस उपायुक्त मौजूद रहें।