फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sociology: A subject that reveals the pulse of society.

Varanasi News: समाजशास्त्र समाज की नब्ज बताने वाला विषय

Sun, 27 Sep 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sociology: A subject that reveals the pulse of society.
डीएवीपीजी कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बीएचयू में एक्जीक्यूटिव काउंसिल की सदस्य प्रो. श्वेता प्रसाद ने छात्रों के साथ संवाद कर समाजशास्त्र विषय की महत्ता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह विषय सरल या कमजोर नहीं बल्कि समाज की नब्ज बताने वाला है। इसकी महत्ता समझना जरूरी है।
विज्ञापन

कॉलेज के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्रो. श्वेता प्रसाद ने कहा कि जब तक यह समाज अस्तित्व में रहेगा तब तक समाजशास्त्र विषय प्रासंगिक बना रहेगा। समाजशास्त्र में यह खूबी है कि वह सिर्फ आपके कॅरिअर को ही नहीं बल्कि आपके मानवीय दृष्टिकोण को भी ऊंचाई प्रदान करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि यूट्यूब पर उपलब्ध किसी भी विषय सामग्री पर आंख बंद कर विश्वास ना करें, जरूरी नहीं की ऑनलाइन उपलब्ध सभी सामग्री सटीक ही हो।
विज्ञापन

बीएचयू समाजशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव दूबे ने कहा कि इस विषय में कॅरिअर के लिए अपार संभावनाएं हैं। स्वागत कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव और कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, विषय स्थापना डॉ. नेहा चौधरी, धन्यवाद विभागाध्यक्ष डॉ. जियाउद्दीन ने दिया। संचालन छात्रा हिया ने किया। इस दौरान उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन, आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारुल जैन, प्रो. मधु सिसोदिया, डॉ. हसन बानो, डॉ. सिद्धार्थ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed