{"_id":"57a24ba24f1c1b675d2ba651","slug":"social-media-shadow-of-her-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर छाया सोनिया का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर छाया सोनिया का स्वास्थ्य
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस को 'संजीवनी' देने काशी पहुंचीं सोनिया गांधी
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर सोनिया का मंगलवार का रोड शो सुर्खियों में रहा। ट्विटर, फेसबुक और वाट्सएप पर आमजन ने सोनिया के वाराणसी दौरे को लेकर पक्ष और विपक्ष में अपने विचारों को साझा किया। इस दौरान सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर जहां लोगों के ट्वीट और पोस्ट रहे वहीं चुटकी लेने वालों की भी कमी नहीं रही। कांग्रेस अध्यक्ष के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्त की गई चिंता को भी सोशल मीडिया पर लोगों ने सराहा और कहा कि लड़ाई वैचारिक ही होनी चाहिए व्यक्तिगत नहीं।
कैलाशनाथ यादव ने ट्वीट किया ‘सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ अंबिका प्रसाद शुक्ला ने ट्वीट किया ‘बनारस की जनता ने सोनिया गांधी के लिए गजब प्यार दिखाया। कांग्रेस के लिए यह अच्छा संकेत है।’ तनवीर सालिम ने ट्वीट किया ‘सोनिया गांधी आपकी बहादुरी को सलाम। बेहतर न महसूस करते हुए भी आप कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहीं। आप जल्द स्वस्थ हों।’ दीपक राठौर ने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट किया ‘इसे कहते हैं वैचारिक युद्ध न कि व्यक्तिगत।’ प्रकाश कुमार ने ट्वीट किया कि ‘ई यूपी बा हियां अईला के बाद बढ़िया बढ़िया के बोखार लग जाला।’ डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने ट्वीट किया ‘मोदी जी के डर से बुखार, वापस दिल्ली लौट गयीं।’ इसी तरह फेसबुक पर अरविंद मिश्रा ने पोस्ट किया कि ‘रोड शो के अंतिम दौर में सोनिया जी अस्वस्थ। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि जल्द स्वस्थ होकर पुन: हमारे बीच आएं’।
कांग्रेस विधायक अजय राय ने बुधवार को कहा कि बनारस की सड़कों पर फैली गंदगी और धूल के गुबार के चलते सोनिया गांधी बीमार हुईं। रोड शो के दौरान जब काफिला चौकाघाट से गोलगड्डा की ओर बढ़ रहा था तो वहीं वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के पास वह पहली बार असहज हुईं। पास के स्लाटर हाउस की गंदगी सड़कों पर बजबजा रही थी और दुर्गंध भी आ रही थी। दुर्गंध इस कदर थी कि उन्हें कार का शीशा बंद करना पड़ा। सड़कों पर उड़ रही धूल ने भी उन्हें बीमार किया।