फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   social media is silent for pravasi bharatiya sammelan

प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर सोशल मीडिया पर छाया सन्नाटा, बनारस में पहली बार होने जा रहा आयोजन

Fri, 18 Jan 2019 10:47 AM IST
utpal utpal पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Fri, 18 Jan 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
social media is silent for pravasi bharatiya sammelan
प्रवासी भारतीय दिवस
वाराणसी में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए केंद्र और राज्य सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दुनिया के कोने-कोने में बसे प्रवासियों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। वहीं सोशल मीडिया पर सम्मेलन को लेकर सन्नाटा है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से भी कम समय रहने के बावजूद काशी के लिए इस सुनहरे अवसर की सुनियोजित ब्रांडिंग नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन सिर्फ इंतजामों में लगा हुआ है। भाजपा की ओर से भी उदासीनता ही बरती जा रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहते हैं। सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सक्रियता भी किसी से छुपी नहीं है। फिर भी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पहली बार हो रहे विश्वस्तरीय आयोजन के मामले में विदेश मंत्रालय के साथ-साथ प्रवासी भारतीय मंत्रालय और प्रदेश सरकार के एनआरआई विभाग की रुचि अब तक नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण जो भी हों, नई दिल्ली और राज्यों की राजधानियों के बाद यहां हो रहे आयोजन को देश-दुनिया में पहुंचाने के लिए संबंधित मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी काशी के नए पहलुओं और बदलते बनारस की जानकारियां देने की पहल नहीं की है।  

प्रवासी भारतीय दिवस 2019 का सत्यापित ट्विटर एकाउंट पीबीडी कन्वेंशन के नाम से है। इस एकाउंट के 2895 फॉलोअर हैं। आखिरी बार इस एकाउंट से 18 सितंबर, 2018 को प्रवासी भारतीय सम्मेलन 2019 का दो मिनट छह सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया गया था।

इसके बाद सम्मेलन की तैयारियों, रुचिकर तथ्यों और प्रवासी भारतीयों की आवभगत और उनके लिए किए जा रहे प्रबंधों पर संबंधी एक भी ट्वीट नहीं किया गया। इसी तरह फेसबुक पर प्रवासी भारतीय दिवस 2019 नाम से आधिकारिक पेज है।

इसे अब तक 235 लोगों ने लाइक किया है। 20 सितंबर, 2018 के बाद इस पेज से कोई पोस्ट भी शेयर नहीं की गई। वहीं, प्रवासी भारतीय दिवस 2019 के यूट्यूब एकाउंट से 2017 के बाद एक भी वीडियो शेयर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed