{"_id":"60c50fa18ebc3ea6de3f7e26","slug":"social-distance-forgotten-in-the-excitement-of-vaccination-fight-for-tokens-varanasi-news-vns594507861","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के उत्साह में भूले सामाजिक दूरी, टोकन के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के उत्साह में भूले सामाजिक दूरी, टोकन के लिए मारामारी
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह तो बढ़ा है, लेकिन केंद्रों पर पहुंच रहे लोग सामाजिक दूरी का नियम भूल जा रहे हैं। शनिवार को जिले में कई टीकाकरण केंद्रों पर यही हाल रहा। कई जगहों पर टीका लगवाने के लिए मारामारी तक हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के लिए अलग अलग केंद्र बनाए गए हैं। दो-तीन दिनों से सर्वर संबंधी गड़बड़ी की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस बीच शनिवार को जिला महिला अस्पताल पर टीका लगाने आए लोगों की भीड़ इस कदर उमड़ी रही कि सामाजिक दूरी नहीं दिखी। पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर आने के बाद भी टोकन लेने के लिए भी लोगों को मारामारी करनी पड़ी। सर्वर धीमा चलने की वजह से काउंटर पर बैठे कर्मचारियों से लोगों की नोकझोंक भी हो गई।
11,362 लोगों ने लगवाया टीका
शनिवार को 11362 लोगों को टीका लगाया गया। 18 से 44 वर्ष के 6077 और 45 वर्ष से ऊपर के 5285 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शनिवार को 9728 लोगों को पहली डोज और 1634 को दूसरी डोज लगी। तीन अभिभावक स्पेशल बूथ पर 300 में 245 और दो महिला स्पेशल बूथ में 200 में 103 लोगों को टीके लगाए गए।
पंजीकरण कराकर केंद्रों पर पहुंचे
अगले सप्ताह के लिए रविवार को पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 10 बजे से 18 से 44 साल के लोग 14 से 17 जून के टीकाकरण के लिए निर्धारित स्लॉट पर बुकिंग करा सकेंगे। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिन लोगों को 14 से 17 जून के बीच कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगनी है, उन्हें भी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। लोग शेड्यूल के अनुसार ही नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। महिला और अभिभावक स्पेशल बूथ के लिए भी पंजीकरण पोर्टल से ही होगा।