{"_id":"5f271a928ebc3e63c03df6fe","slug":"soceide-city-news-vns5393862145","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यवसायी और राजगीर मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यवसायी और राजगीर मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
दानगंज/सारनाथ। चोलापुर और सारनाथ क्षेत्र में रविवार को एक किराना व्यवसायी और राजगीर मिस्त्री ने फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना पाकर इलाकाई थाने की पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चोलापुर थाना अंतर्गत बलरामगंज में किराना व्यवसायी लालजी गुप्ता का पुत्र प्रदीप गुप्ता (35) अपने घर के भीतर पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजन फंदे से नीचे उतारकर आननफानन में उसे धरसौना स्थित एक नर्सिगिंहोम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों और पुलिस के अनुसार किराना व्यवसायी प्रदीप ने पत्नी से मुकदमेबाजी के कारण अवसादग्रस्त होकर आत्महत्या की है। उधर, सारनाथ थाना अंतर्गत हिरावनपुर गांव निवासी राजगीर मिस्त्री दिनेश कुमार पटेल (32) रविवार की शाम पत्नी सुनीता से 500 रुपये लेकर बाजार में जाकर शराब पिया। घर आने पर पत्नी सुनीता पैसा वापस मांगने लगी। सुनीता ने कहा कि पैसा हमें वापस कर दीजिए क्योंकि वह हमारे पिताजी दिए थे। सुनीता अपने मायके से रविवार को ही वापस आई थी। परिजनों ने बताया कि दिनेश शराब पीने का आदी था। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। रात में दिनेश अपने कमरे में जाकर कमरा अंदर से बंद कर लिया। रविवार की भोर में पत्नी जब दरवाजा खटखटाई तो अंदर से कोई आवाज न आने के बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो पंखे से गमछे के सहारे दिनेश फंदे से लटका हुआ था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के दिनेश की दो बेटियां हैं।
अब हम भैया को कैसे बांधेंगे राखी...?
सारनाथ। घटना की सूचना पाकर दिनेश की बहन अंजली पटेल भी पहुंची। भाई का शव देख कर वह बेसुध हो गई। अंजली बार-बार यही कह रही थी कि हम रक्षाबंधन को घर आने वाले थे। उससे पहले ही भैया ने यह क्या कर डाला...? अब हम भैया को कैसे राखी बांधेंगे... भैया ने यह क्या कर डाला...?