फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   So much rent will be charged blacklisted

अधिक किराया वसूला तो होंगे ब्लैकलिस्टेड

Fri, 20 Feb 2015 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 20 Feb 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
So much rent will be charged blacklisted
अधिक किराया वसूलने वाले आॅटो रिक्शा चालकों की अब खैर नहीं।  ऐसे ऑटो चालकों के परमिट तो निरस्त होंगे ही उनको ब्लैकलिस्टेड भी किया जाएगा ताकि भविष्य में उन्हें दोबारा परमिट न मिलने पाए। यह निर्णय गुरुवार को कमिश्नरी कार्यालय में आयोजित संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने इसके लिए परिवहन और पुलिस के अधिकारियों को  कड़ी ताकीद भी की। कमिश्नर ने शहर में कज्जाकपुरा से कैंट होते हुए चांदपुर तक ट्रैफिक के दबाव की जांच के लिए कमेटी भी गठित की। बताया कि यह कमेटी अपनी रिपोर्ट एक माह में देगी। इस कमेटी में सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ ट्रैफिक, अपर नगर आयुक्त और एआरटीओ होंगे।
विज्ञापन


अधिक किराया वसूलने की जांच करने के लिए परिवहन और पुलिस के अधिकारियों को अभियान चलाने का निर्देश दिया।  कहा कि डीजल-पेट्रोल की कीमत कम होने के बाद भी शहर में ऑटो किराया कम नहीं होने की शिकायतें मिली हैं। अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिले तो तत्काल संबंधित ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई करें। इसमें हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आरटीओ ब्रजेश सिंह, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, सीडीओ विशाख जी, सीओ ट्रैफिक जया शांडिल्य, आरटीए के सदस्य दीपराज यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed