फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   So many guests are coming to Kashi Tamil Sangamam-2, know this

Varanasi News: काशी तमिल संगमम-2 में आ रहे इतने मेहमान, जान लीजिए

Fri, 24 Nov 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
So many guests are coming to Kashi Tamil Sangamam-2, know this
तमिल कार्तिक मास में आयोजित काशी तमिल संगमम-2 में सात ग्रुप में नौ ट्रेनों से 15 सौ मेहमान काशी आएंगे। काशी और तमिलनाडु के बीच गहरे शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को प्रकाश में लाने के लिए आईआईटी मद्रास और बीएचयू आयोजन में नाॅलेज पार्टनर होंगे। 17 से 31 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन का नोडल शिक्षा मंत्रालय है।
विज्ञापन

काशी-तमिल संगमम ज्ञान के विभिन्न पहलु साहित्य, प्राचीन ग्रंथ, दर्शन, आध्यात्मिकता, संगीत, नृत्य, नाटक, योग, आयुर्वेद, हथकरघा, हस्तशिल्प के साथ-साथ आधुनिक नवाचार, व्यापारिक आदान-प्रदान, ‘एजुटेक’ और अगली पीढ़ी की अन्य प्रौद्योगिकी आदि जैसे विषयों पर केंद्रित होगा। इसमें तमिलनाडु के अलग अलग शहरों से छात्र, शिक्षक, साहित्यकार, सांस्कृतिक विशेषज्ञ, पेशेवर (कला, संगीत, नृत्य, नाटक, लोक कला, योग, आयुर्वेद), व्यवसायी, कारीगर, विरासत संबंधी विशेषज्ञ के सात समूह का चयन किया गया है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि काशी तमिल संगमम में आने वाले मेहमानों के ठहरने और यातायात की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई है। इसमें अलग अलग सत्रों का चयन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed