{"_id":"6a0f6ef7c4b5b48288085bbe","slug":"so-far-40000-people-have-participated-in-the-census-and-people-are-urged-to-conduct-self-census-varanasi-news-c-20-noi1138-1400662-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अब तक 40 हजार लोग जनगणना में हुए शामिल, स्व-जनगणना करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अब तक 40 हजार लोग जनगणना में हुए शामिल, स्व-जनगणना करने की अपील
विज्ञापन
जनगणना में अब तक 40 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। 22 मई से शुरू हुई जनगणना में लोगों को खुद से ऑनलाइन भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एडीएम एफआर डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि 20 जून तक प्रथम चरण की गणना चलेगी।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में इस कार्य से जुड़े अफसरों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा कि जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों की तैनाती कर दी गई है और उन्हें ड्यूटी कार्ड, जनगणना किट और संबंधित क्षेत्र के नक्शे उपलब्ध करा दिए गए हैं। सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षक अपने आवंटित क्षेत्र में भौतिक रूप से उपस्थित होकर समय सीमा के अंदर पूर्ण पारदर्शिता और शुचिता के साथ जनगणना कार्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसा कोई भी प्रगणक या सुपरवाइजर नहीं होना चाहिए जो जनगणना कार्य में शिथिलता बरते या अपने दायित्वों का निर्वहन निर्धारित मानकों के अनुरूप न करे।
डीएम ने जिले के लोगों से भी अपील की है कि जब प्रगणक और सुपरवाइजर उनके घर पहुंचें तो उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।