फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   snowfall in mounatin increases winter in purvanchal

पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, तापमान चार डिग्री लुढ़का

Thu, 25 Jan 2018 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 25 Jan 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
snowfall in mounatin increases winter in purvanchal
गुरुवार को मौसम अचानक फिर बिगड़ गया - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से तेज धूप और मौसम अनुकूल होने के बाद गुरुवार को मौसम अचानक फिर बिगड़ गया। पूर्वांचल से पश्चिमी विक्षोभ बिहार की ओर पार करने तथा पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड, गलन और शीतलहर का प्रकोप फिर बढ़ गया है।
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी नीचे लुढ़क गया। इससे सुबह काफी ठंड रही। दिन में हल्की धूप खिली लेकिन हवाओं के चलते वह भी बेअसर रही। 
बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन


बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और लखनऊ में हल्की बारिश के बाद पूर्वांचल में शीतलहर का असर फिर से बढ़ गया है। ठंड का असर दो से तीन दिन तक रहेगा। वाराणसी सहित आसपास के जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे कोहरे का असर भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed