अंधविश्वास : किशोरी ने सांप को माना अपना पति, बोली- उसी ने मांग में डाला सिंदूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान के युग में भी गांवों और आदिवासी इलाकों से आने वाली खबरें कभी कभी रोचक तो होती हैं मगर अफवाह अधिक नजर आती हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में सामने आया है, जहां एक किशोरी का कहना है कि उसकी मांग में एक सांप ने सिंदूर डाल दिया है और अब सांप ही उसका पति है।
सोनभद्र जिले के ग्राम पंचायत करईल में लगभग दो सप्ताह पूर्व एक किशोरी खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। इस पर वह डरी सहमी घर गई और इसकी जानकारी मां को दी। परिजनों ने उसकी झाड़- फूंक कराई।
किसी तरह वह ठीक हुई तो शुक्रवार को घास काटते समय फिर सांप ने अंगुली में डस लिया। इस पर परिजनों ने फिर झाड़-फूंक कराई। लेकिन रात में किशोरी की हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन फिर झाड़ फूंक वाले के पास लेकर गए और वह ठीक हो गई।
अब तक तो सब कुछ ठीक था, मगर मंगलवार को किशोरी सुबह लगभग नौ बजे धान रोप रही थी और उसकी मां कुछ दूर पर घास काट रही थी। इसी दौरान उसके के सिर पर फिर सांप चढ़ गया। तब उसने मां को बुलाया और फिर दोनों घर आ गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
जब चाची की नजर किशोरी की मांग पर गयी तो वह घबरा गई। उन्होंने किशोरी की मां को बताया कि उनकी बेटी की मांग में सांप ने सिंदूर डाल दिया है। इस घटना की जानकारी होने पर लोग देखने के लिए गांव पहुंचने लगे हैं।