फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smriti irani start bjp vijay sankalp sabha in bhadohi and jaunpur for loksabha election 2019

भदोही में स्मृति ईरानी बोलीं- जवानों का खून बहेगा तो कांग्रेस पाकिस्तान के साथ खड़ी हो जाएगी

Tue, 26 Mar 2019 03:45 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 26 Mar 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Smriti irani start bjp vijay sankalp sabha in bhadohi and jaunpur for loksabha election 2019
विजय संकल्प सभा में स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा की ओर से शुरू विजय संकल्प सभा के तहत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भदोही पहुंचीं। स्मृति ईरानी भदोही में भाजपा के लिए चुनावी प्रचार का शंखनाद किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का ही असर है कि जो लोग राम का नाम लेने से कतराते थे, वह आज मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। वही लोग आज रामभक्त बन गए हैं। जनेऊ धारण कर के घूम रहे हैं। स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग गंगा की तरफ कभी देखने नहीं आए आज गंगा मां का सहारा लेकर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


किसी ने सोचा नहीं था कि कांग्रेस इतनी एक दिन शहीदों की शहादत को अपमानित करेगी। आज मैं कांग्रेस और महामिलावट के लोगों से कहना चाहती हूं कि धिक्कार है ऐसी राजनीत पर जो देश का अपमान करे और दुश्मन का साथ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारे जवानों का खून बहेगा और कांग्रेस पाकिस्तान के साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा कहेंगे कि हिंदुस्तान में तो ऐसी घटनाओं में लोग मरते रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान को दोष नहीं देना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा जनता विकास चाहती है। जनता ने मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।

गिनाईं भाजपा की उपलब्धियां

भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि भदोही जनपद में 1.75 लाख लाभार्थियों को राशन कार्ड बनवाकर खाद्य पदार्थ की सुविधा देने का भाग्य भाजपा को मिला। साथ ही 38 हजार लोगों को वृद्धावस्था पेंशन समेत तमाम योजनाओं का लाभ सिर्फ भाजपा ने दिया। 

जनता को संबोधित करने के बाद स्मृति ईरानी जौनपुर निकल गईं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक और लोकसभा संयोजक डॉ. पूर्णमासी पंकज ने किया और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने किया।  भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed