फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smriti irani in bjp prabudh sammelan in varanasi central minister target congress said Yuvraj rahul gandhi grabbed land in Amethi medical college

वाराणसी में प्रबुद्ध सम्मेलन: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- युवराज और युवरानी ने हड़पी अमेठी में जमीन

Sat, 18 Sep 2021 11:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Sep 2021 11:55 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को वाराणसी में शहर दक्षिणी विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। उनके निशाने पर कांग्रेस सरकार रही। 

विज्ञापन
smriti irani in bjp prabudh sammelan in varanasi central minister target congress said Yuvraj rahul gandhi grabbed land in Amethi medical college
प्रबुद्ध सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। बिना किसी का नाम लिए मंच से केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में युवराज और युवरानी ने मेडिकल कॉलेज की जमीनें हड़प ली हैं। अमेठी में मेडिकल कॉलेज के नाम पर जमीन लेकर अपना गेस्ट हाउस बना दिया। अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयास से वहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


शनिवार को पिपलानी कटरा स्थित निजी पैलेस में शहर दक्षिणी विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जब विश्व के सामने चुनौतियां थीं तो भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया।
विज्ञापन


कोरोना की महामारी में यह आशंका थी कि क्या 134 करोड़ के देश में लोगों को भरपेट भोजन व वैक्सीन उपलब्ध हो पाएगी। पीएम ने यह कर दिखाया। एक-एक वैक्सीन में एक-एक का जीवन छिपा है। आज वैक्सीनेशन हमारा देश विश्व में रिकार्ड कायम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः जेपी नड्डा बोले- सीएए की मुखालफत करना बाबा साहब का विरोध, कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री  ने कहा कि 80 करोड़ भारतीयों को 14 महीने तक राशन दिया। अगर ऐसी परिस्थिति में कोई कांग्रेस का नेता प्रधानमंत्री होता तो यह संभव नहीं था। 2014 के पहले देश में गरीब महिलाओं ने किसी भी नेता से शौचालय नहीं मांगा था। गरीब महिलाएं सूरज ढलने का इंतजार करती थीं। प्रधानमंत्री की यह सोच थी जिसके फलस्वरूप पांच वर्षों में 10 करोड़ शौचालय बनाए गए।

केंद्र के इन योजनाओं का बखान

smriti irani in bjp prabudh sammelan in varanasi central minister target congress said Yuvraj rahul gandhi grabbed land in Amethi medical college
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह गरीब महिला के आत्म सम्मान की लड़ाई थी। प्रधानमंत्री ने जब हर घर शौचालय अभियान की शुरुआत की तो इसकी आलोचना भी हुई। महिलाएं चूल्हा फूंकती व सीने में धुआं भरती थीं। आज पीएम ने ऐसी गरीब महिलाओं को स्वच्छ ईंधन पहुंचाया। आठ करोड़ 12 लाख घरों में पानी का कनेक्शन पूरे देश में उपलब्ध कराया।

कर्कश जैसे शब्द उनके पास हैं जिनके महल अब ढह रहे हैं। कोरोना महामारी में जब पूरी दुनिया थम गई तो भारत ने विकास की नई इबारत लिखी। उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा आज आश्वस्त जनता की विकास- यात्रा है। यूपीए ने डीबीटी स्कीम की घोषणा तो की, लेकिन उस पर काम नहीं हो सका। डीबीटी की घोषणा से सरकार ने दो लाख करोड़ रुपये की बचत की। आठ करोड़ नकली लाभार्थी थे जो योजनाओं का लाभ ले रहे थे

अमेठी में लिखी जा रही विकास की इबारत

केंद्रीय मंत्री ने कहा. अमेठी की जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं कहना चाहती हूं कि वहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। आरंभ में प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री ने जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा चरण मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप जलाया।

स्वागत धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नील कंठ तिवारी किया। संचालन आलोक श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने किया। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बाबा विश्वनाथ मंदिर का भी दर्शन -पूजन किया।

पीएम और सीएम के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिख रही काशी

धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि  पीएम और सीएम के नेतृत्व में काशी विकास की नई इबारत लिख रही है। जो आया वह काशी का हो गया। विस क्षेत्र में प्रसिद्ध देवी- देवताओं व बाबा विश्वनाथ का मंदिर है। इस क्षेत्र में संत रामानन्दाचार्य का आश्रम है।

खड़ी बोली के जन्मदाता भारतेंदु का निवास स्थान व किराना की बड़ी मंडी विश्वेश्वगंज, व बनारसी साड़ी का केंद्र इसी विधानसभा क्षेत्र में है। आज काशी संवर रही है, रूप बदल रही है। काशी की गलियों का महत्व पीएम ने समझा है। गलियों का सुंदर स्वरूप आज दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed