फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp scheduled caste morcha meeting in varanasi JP Nadaa said Opposing CAA is disrespect of baba saheb dr bhim rao ambedkar

वाराणसी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक: जेपी नड्डा बोले- सीएए की मुखालफत करना बाबा साहब का विरोध, कांग्रेस पर साधा निशाना

Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
सार

वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि नागरिकता संशोधन से विदेशों में फंसे शोषित, वंचितों के भारत आने का सपना साकार हो रहा है।

विज्ञापन
bjp scheduled caste morcha meeting in varanasi JP Nadaa said Opposing CAA is disrespect of baba saheb dr bhim rao ambedkar
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक को संबोधित करते जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) बाबा साहब के सपनों को साकार होने वाला है। डॉ. अंबेडकर चाहते थे कि आजादी के बाद पाकिस्तान में रह रहे हिंदु जिनमें ज्यादातर दलित है। वे भारत आएं, मगर कांग्रेस की सरकार ने उनके पुनर्वास के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन


वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि नागरिकता संशोधन से विदेशों में फंसे शोषित, वंचितों के भारत आने का सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। जम्मू कश्मीर में दलित शरणार्थियों को भारत की व्यवस्था में शामिल नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व  वाली केंद्र सरकार सामाजिक समरसता और सद्भाव के साथ काम कर रही है। यही कारण है कि पिछले सात साल में दलितों, शोषितों, वंचितों, गरीबों के लिए जितना काम हुआ, उतना पिछले 70 सालों में नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः खाद्यान्न घोटाले में एक और आरोपी कोटेदार वाराणसी से गिरफ्तार, कर्मचारियों से मिलीभगत से 45 लाख गबन का मामला

 

भाजपा ने कभी भी जातिवाद को स्वीकार नहीं किया

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा  ने  कहा कि जाति भेद के द्वेष में समाज को पतन की ओर धकेला है। यही कारण है कि कि विपक्षी राजनीतिक दलों के कुत्सित प्रयास के चलते देश और समाज विकास की गति नहीं पकड़ पाया। जातिवाद से जर्जर हो चुकी व्यवस्था के बीच भाजपा ने कभी भी जातिवाद को स्वीकार नहीं किया। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सबल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया।

अनुसूचित  मोर्चा के टीम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाए। इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीलाल सिंह आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि, भोलानाथ सिंह मौजूद रहे।

19 को मुख्यमंत्री समापन सत्र को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सीएम रविवार को अपराह्न करीब चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे और शाम छह बजे कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियोें के साथ विकास कार्यो व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed