फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smart Village will be developed like Smart City Deputy Chief Minister said 100 backward blocks marked

Varanasi: स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट विलेज का होगा विकास, उपमुख्यमंत्री बोले- 100 पिछड़े ब्लॉक चिह्नित

Thu, 22 Jun 2023 10:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jun 2023 10:32 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को वाराणसी एवं विंध्याचल मंडल में ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने  क्षेत्र पंचायत प्रमुखों और खंड विकास अधिकारियों से कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी से सभी लोग अपने क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लें।

विज्ञापन
Smart Village will be developed like Smart City Deputy Chief Minister said 100 backward blocks marked
आयुक्त सभागार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर सभी ब्लॉकों के गांवों के समग्र विकास का अभियान शुरू किया गया है। विकास से वंचित 100 पिछड़े ब्लाक चिह्नित किए गए हैं और उन्हें आवश्यकताओं के आधार पर बजट देकर विकसित किया जाएगा। यह कहना है उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का। वह वाराणसी के आयुक्त सभागार में गुरुवार को वाराणसी एवं विंध्याचल मंडल में ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र पंचायत प्रमुखों और खंड विकास अधिकारियों से कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी से सभी लोग अपने क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव भी जनता के जरिये हो, सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। सीडीओ, बीडीओ छोटी ग्राम सभाओं में फंड की कमी की समस्या दूर करने का उपाय करें। जलाशयों से कब्जे हटवाकर खाली जमीन पर पौधरोपण, चरागाह, खलिहान, टहलने के लिए रैंप बनवाएं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम विकास, पंचायत अधिकारी दो घंटे जरूर बैठें साथ ही व्हाट्सएप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। सप्ताह में एक बार स्वच्छता अभियान चलाएं। आराजीलाइन ब्लाक प्रमुख ने संबंधित ब्लाक के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनता के सहयोग से फंड जुटाकर अपना घर नाम से उपेक्षित लोगों के लिए आवास बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसकी उपमुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। सीडीओ और संबंधित बीडीओ अमृत सरोवर के कार्यों को प्रमुखता से देंखे। सभी सार्वजनिक स्थानों को कब्जा मुक्त बनाएं। मनरेगा के भुगतान को बीसी सखी से कराएं। 10 पिछड़े गांवों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर आगे लाने के उपाय करें।

बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक कुमार तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल मौजूद रहे।

अनुपस्थित कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन
उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की बैठक में ब्लाक के कर्मचारियों की उपस्थिति न होने पर उनका एक दिन का वेतन काटने को कहा। पौधे व जल दोनों के कार्यों पर मुख्य फोकस रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

ब्लॉक प्रमुखों ने उप मुख्यमंत्री को बताई समस्याएं

संवाद मेंं उपमुख्यमंत्री से सोनभद्र के प्रमुखों ने बजट बढ़ाने, नेटवर्क की समस्या, बालिका विद्यालय की स्थापना, दुद्धी ब्लाक प्रमुख ने ब्लाक के कर्मचारियों की ओर से सहयोग न करने की बात बताई। मिर्जापुर के पहाड़ी ब्लाक प्रमुख ने सचिव से सहयोग न मिलने, ब्लाक प्रमुखों को उचित सम्मान न मिलने की बात कही। बरहनी ब्लाक के प्रमुख ने खाता संचालन में क्षेत्र प्रमुखों के रोल की बात बताई। रेवतीपुर के ब्लाक प्रमुख ने ब्लाक प्रमुख के अधिकार तथा उनके कार्यों के संबंध में एक कार्यशाला आयोजित कराने को कहा।

ब्लॉक की सरकार गांव की असली सरकार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांव की असली सरकार ब्लाक की सरकार होती है। मनरेगा का काम ब्लॉक से हर हाल में सुनिश्चित हो। ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी नियमित बैठकर कार्यों के प्रगति की समीक्षा करें। अमृत सरोवर में पानी हमेशा मौजूद रहे।
 

बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख का संबंध भाई-भाई का हो

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीडीओ और ब्लाक प्रमुख के बीच भाई-भाई जैसा संबंध हो। ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे से हो सके। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम्य विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता एवं समय से कराएं।

मनिहारी बीडीओ को कार्यमुक्त करेंं सीडीओ

गाजीपुर में मनिहारी ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ पर पिछले डेढ़ साल से कोई काम न करने का आरोप लगाया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने सीडीओ गाजीपुर को संबंधित बीडीओ को कार्यमुक्त करने का आदेश दिया। कहा कि ग्राम सचिवालय पर विकास योजनाओं का डिस्प्ले स्पष्ट लिखें और संबंधित अधिकारियों के नंबर भी लिखे जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed