फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smart pilgrim will be in smart kashi

स्मार्ट सिटी काशी में अब होंगे स्मार्ट भक्त, इतने रुपए के कार्ड पर मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

Sun, 10 Dec 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 10 Dec 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
smart pilgrim will be in smart kashi
31 सौ रुपये के शुल्क पर स्मार्ट कार्ड लीजिए और बिना रोकटोक करिए बाबा का दर्शन - फोटो : file photo
स्मार्ट सिटी काशी में अब भक्त भी स्मार्ट होंगे। देश के किसी कोने का व्यक्ति ‘स्मार्ट भक्त’ बन सकता है। स्मार्ट भक्त योजना काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने लागू की है। इसके तहत आधार कार्ड से लिंक स्मार्ट कार्ड जारी होंगे। जिस व्यक्ति को स्मार्ट कार्ड जारी होगा, उसे मंदिर में सहज दर्शन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


स्मार्ट भक्तों को लाइन में नहीं लगना होगा। बिना किसी प्रोटोकॉल के उसे मंदिर के सुरक्षा प्वाइंट से लेकर गर्भगृह तक प्रवेश मिलेगा। विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के निर्णय के अनुपालन में स्मार्ट भक्त योजना अमल में लाई गई है। इसके तहत श्रद्धालुओं को स्मार्ट कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस योजना के तहत सनातनी परंपरा का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा जारी किया है। इस फार्म को भरने वाले को 31 सौ रुपये शुक्ल पर स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस स्मार्ट कार्ड की वैधता एक वर्ष की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट कार्ड वाले स्मार्ट भक्त को बाबा विश्वनाथ के दरबार में सहज दर्शन की विशेष सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत अब तक 348 व्यक्तियों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। स्मार्ट कार्ड वाले भक्त को मंदिर खुले होने की स्थिति में आसानी से प्रवेश मिलेगा।

चाहे कितनी भी भीड़ हो या लंबी कतार स्मार्ट कार्ड वाले भक्त को पहले दर्शन कराया जाएगा। विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि बाबा का स्मार्ट कार्ड निर्धारित शुल्क पर किसी भी सनातनधर्मी व्यक्ति को जारी किया जा सकता है। स्मार्ट कार्ड वर्ष भर के लिए वैध माना जाएगा। 
 

हफ्ते भर में 80 हजार के ऑनलाइन टिकट 

smart pilgrim will be in smart kashi
online app

विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन टिकटिंग की प्रक्रिया के तहत चालू हफ्ते 80 हजार रुपये के टिकट जारी किए गए हैं। इसमें मंगला आरती समेत चारो प्रहर की आरती, अभिषेक और पूजा के टिकट शामिल हैं। इसके अलावा 22 हजार रुपये ऑनलाइन दान भी प्राप्त हुआ है।

रुद्राभिषेक के लिए दैनिक अर्चना योजना   
वाराणसी। दर्शन और रुद्राभिषेक के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से लागू दैनिक अर्चना योजना में भी प्रगति हो रही है। इस योजना के तहत अबतक 350 लोग पंजीकृत हो चुके हैं।

दैनिक अर्चना योजना का पात्र बनने के लिए 21 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस शुल्क को जमा कराने के बाद कोई भी श्रद्धालु वर्ष में एक बार लगातार 20 वर्ष तक बाबा का रुद्राभिषेक और पूजन कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed