फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smart India Internal Hackathon 2026 Solutions to be developed for 237 software and hardware problems in kashi

स्मार्ट इंडिया इंटरनल हैकाथॉन-2026: सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर की 237 समस्याओं का होगा समाधान, छात्रों को निर्देश

Thu, 10 Sep 2026 01:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 10 Sep 2026 01:43 PM IST
सार

स्मार्ट इंडिया इंटरनल हैकाथॉन-2026 में सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर की 237 समस्याओं का समाधान होगा। छात्रों को 13 तक एंट्री भरने का निर्देश दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Smart India Internal Hackathon 2026 Solutions to be developed for 237 software and hardware problems in kashi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

स्मार्ट इंडिया इंटरनल हैकाथॉन-2026 में इंट्री के लिए बीएचयू ने ऑनलाइन लिंक जारी कर दिया है। कुल 237 समस्याओं का तकनीकी समाधान का आइडिया 15 सितंबर तक सबमिट करना है। इसमें हार्डवेयर में 58 और सॉफ्टवेयर की 179 समस्याओं के बारे में बताया गया है। इसमें स्पेस टेक्नोलॉजी, फूड पैकेजिंग, दवा निर्माण, एआई आधारित फूड वेस्ट कम करने की प्रणाली, ग्रामीण कृषि भूमि का सर्वे, सोलर आधारित मिनी कोल्ड स्टोरेज, एआई आधारित भू-स्खलन रिस्क मॉनिटरिंग और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी तकनीक विकसित की जानी है।

विज्ञापन


बीएचयू की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजमर्रा की गंभीर समस्याओं के व्यावहारिक और नवाचारी समाधान तैयार करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने रचनात्मक विचारों और तकनीकी क्षमता को वास्तविक समस्याओं के समाधान में इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


हैकाथॉन में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम में छह सदस्य होना अनिवार्य है। इसमें एक टीम लीडर शामिल होगा और प्रत्येक टीम में कम से कम एक महिला सदस्य होना जरूरी है। टीम अधिकतम दो मेंटर रख सकती है, जो विश्वविद्यालय के शिक्षक अथवा उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ हो सकते हैं। इंटर-कॉलेज टीमों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में केवल मौलिक और मानव द्वारा तैयार किए गए विचार स्वीकार किए जाएंगे। एआई से तैयार किए गए सबमिशन को प्रतियोगिता से स्वतः अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को समस्या विवरण के आधार पर अपने नवाचारी समाधान तैयार करने होंगे।

बीएचयू के विद्यार्थियों के लिए इंटरनल हैकाथॉन में प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। समस्या विवरण स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों से आवेदन पत्र में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक और सही भरने को कहा गया है।

जमा की गई जानकारी का उपयोग आंतरिक मूल्यांकन, टीमों के चयन तथा आगे एसआईएच-2026 पोर्टल पर नामांकन/पंजीकरण के लिए किया जा सकता है। आवेदन और समस्या विवरण के लिए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed