फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smart city work in varanasi

दशाश्वमेध वार्ड : पहले चरण में पूरा होगा सीवर कार्य

Fri, 11 Dec 2020 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
smart city work in varanasi
स्मार्ट सिटी के रिडेवलपमेंट ऑफ ओल्ड काशी योजना में दशाश्वमेध वार्ड को स्मार्ट बनाने का काम चल रहा है। पहले चरण में सीवर काम पूरा होगा।
विज्ञापन

16.22 करोड़ रुपये की लागत से वार्ड में मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाएगी। इस समय यहां सीवर लाइन का काम चल रहा है। इसके बाद गलियों की सीमेंट से ढलाई कराई जा रही है। जब सारे कार्य पूरे हो जाएंगे तब चौका लगाने का काम होगा। क्षेत्र के पार्षद व नगर निगम के उपसभापति नरसिंह बाबा ने कहा कि गलियों में काम करना काफी चुनौती पूर्ण है। एक साथ सभी गलियों की खुदाई नहीं की जा सकती है। एक एक गलियों की मरम्मत का काम हो रहा है। पहले सीवर, पेयजल, बरसाती पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है। बिजली के अलावा अन्य सेवाओं के लिए भी सर्विस कॉरिडोर बनाया जा रहा है ताकि भविष्य में खुदाई की नौबत न आए।

धार्मिक लिहाज से दशाश्वमेध वार्ड काफी महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखकर पूरे वार्ड को बेहतर कराया जा रहा है ताकि दूर दराज से आने वाले पर्यटकों के बीच काशी की बेहतर छवि जाए। इस काम की मानीटरिंग पीएमओ से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed