फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smart City Varanasi Urban Haat under Chaukaghat flyover construction started target to complete work by December

स्मार्ट सिटी वाराणसी: चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन हाट बसाने का काम शुरू, दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

Thu, 30 Sep 2021 10:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Sep 2021 10:09 AM IST
सार

बनारस की बदलती तस्वीर पर स्मार्ट सिटी हजार चांद लगाने में जुटी है। शहर के सबसे महत्वपूर्ण चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से में अर्बन हाट आधुनिक बनारस की कहानी बताएगा।
 

विज्ञापन
Smart City Varanasi Urban Haat under Chaukaghat  flyover construction started target to complete work by December
चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन हाट बसाने का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाम का नया अड्डा बन चुके वाराणसी के चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से की सूरत बदलने वाली है। फ्लाईओवर के करीब दो किलोमीटर एरिया में मार्डन शेल्टर होम, फूड कोर्ट और ग्रीन एरिया के निर्माण से लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही बेतरतीब यातायात को भी पटरी पर लाया जाएगा। अर्बन प्लेसमेकिंग और ट्रैफिक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर योजना के तहत यहां काम शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


दिसंबर तक फ्लाईओवर के नीचे के करीब दो किलोमीटर लंबे क्षेत्र में बनारसी खानपान से लेकर पार्किंग, वेटिंग एरिया सहित अन्य सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के दोनों छोर की दीवारों को काशी के धर्म, कला और संस्कृति का एहसास कराने वाली कलाकृतियों से संवारा जाएगा।
विज्ञापन


बनारस की खूबसूरती को हजार चांद लगाने की भी तैयारी
इस पूरे एरिया को विकसित कर बनारस की खूबसूरती को हजार चांद लगाने की भी तैयारी है। लहरतारा से शुरू होकर चौकाघाट में खत्म होने वाले फ्लाईओवर के नीचे ही कैंट रेलवे स्टेशन और कैंट रोडवेज का मुख्य द्वार है। यहां रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, ऐसे में फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से में पब्लिक प्लाजा, वॉकिंग ट्रेल, पेवमेंट्स, यूरिनल, पीने के पानी की सुविधा, इंफॉर्मेशन कियॉस्क, स्ट्रीट बेंच और कूड़ेदान की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाएं पर्यटकों को लुभाएंगी

स्मार्ट सिटी के तहत प्रस्तावित अर्बन प्लेसमेकिंग की योजना को साकार करने के लिए फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से में काम शुरू कर दिया गया है। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने के हिस्से में फूड कोर्ट को विकसित करने की योजना है और रोडवेज बस अड्डे के पास वेटिंग एरिया बनाया जाएगा। कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने पार्किंग होगी।

इसके अलावा इस क्षेत्र में ठेला-पटरी व्यापारियों के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा प्रस्तावित वेंडिंग जोन भी बनाए जाएंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि अर्बन प्लेस, अर्बन प्लेसमेकिंग और ट्रैफिक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर योजना का काम शुरू कर दिया गया है। दिसंबर तक इस काम को पूरा करने की समय सीमा रखी गई हैै। यहां की सुविधाएं पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी लुभाएंगी। 

चौराहे होंगे ट्रैफिक सिग्नल से लैस

कैंट रेलवे स्टेशन और कैंट बस अड्डे के इर्द-गिर्द बेतरतीब तरीके से फ्लाईओवर के नीचे ऑटो और ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशन से रोडवेज के बीच रोजाना जाम लगता है। इस प्रोजेक्ट में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए स्थाई पार्किंग का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा फ्लाईओवर के नीचे पड़ने वाले चौराहों-तिराहों को ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम से लैस किया जाएगा। 

एक नजर में
- मॉडर्न सेल्टर होम, वेंडिंग जोन और इन्फॉर्मेशन कियॉस्क भी होगा
- कैंट स्टेशन के सामने फूड कोर्ट, ओपन कैफे बनेगा
- रोडवेज बस अड्डे के सामने होगा वेटिंग एरिया
- फ्लाईओवर के दोनों छोर पर बनाया जाएगा प्रशाधन और पेयजल
- कमलापति त्रिपाठी इंटर कालेज के सामने और अंधरा पुल से पहले होगी पार्किंग
- पार्क, लैंड स्कैपिंग, सेल्फी प्वाइंट, वाकिंग ट्रेल सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed