फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smart city conclave in varanasi from 13 october

वाराणसी में 13 से स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव, जुटेंगे कई मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि

Thu, 05 Oct 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 05 Oct 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
smart city conclave in varanasi from 13 october
18 शहरों के प्रतिनिधियों के अलावा नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना आएंगे - फोटो : twitter
स्मार्ट सिटी योजना को मूर्तरूप देने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नालॉजी से जुड़ीं मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के अफसरों का वाराणसी में जमावड़ा होगा। योजना में शामिल अहमदाबाद, ग्वालियर समेत 18 शहरों के प्रतिनिधि भी यहां आएंगे।
विज्ञापन


सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में स्मार्ट काशी की आधारभूत संरचना पर मंथन होगा। यह सब होगा 13 अक्तूबर से यहां आयोजित होने वाले दो दिवसीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में।
विज्ञापन


कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में कॉन्क्लेव का आयोजन बिजनेस वर्ल्ड मैगजीन और नगर निगम के सहयोग से किया जाएगा। कॉन्क्लेव में अब तक यहां स्मार्ट सिटी के तहत जो भी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई हैं, उन सबका परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर स्मार्ट काशी की रूपरेखा तय की जाएगी।नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि मल्टीनेशनल कंपनियों के कंसलटेंट के साथ ही शहरी विकास मंत्रालय और नगर विकास से जुड़े अधिकारी इसमें शामिल होंगे।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए काशी को  अब तक 321 करोड़ जारी हो चुके हैं। वहीं सिटी कमांड कंट्रोल और रोड़ जंक्शन, पार्क तथा यातायात प्रबंधन के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।


कॉन्क्लेव में बुनियादी सुविधाओं का आधुनिक तकनीक से विकास कैसे किया जाए, इस पर मंथन होगा। कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए कंपनियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed