फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   slogans against PM and CM written on walls in varanasi police take five people in custody

वाराणसीः दीवारों पर लिखा पीएम और सीएम के खिलाफ स्लोगन, एलआईयू को नहीं लगी भनक, पांच हिरासत में

Sun, 08 Aug 2021 03:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Aug 2021 03:28 PM IST
सार

एलआइयू की चौकसी को धत्ता बताकर युवकों ने इस कृत्य को अंजाम दिया। सिगरा थाना के आसपास मोहल्ले और कॉलोनियों में लिखे गए स्लोगनों को पुलिसकर्मियों की ओर से मिटाया जा रहा है।

विज्ञापन
slogans against PM and CM written on  walls in varanasi police take five people  in custody
दीवारों पर लिखे गए स्लोगन को मिटाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में दीवारों पर पीएम और सीएम के खिलाफ स्लोगन लिखे गए। इन दीवारों पर स्लोगन लिखने के आरोप में सिगरा पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है। सिगरा थाना के आसपास मोहल्ले और कॉलोनियों में दीवारों पर लिखे गए स्लोगनों को पुलिसकर्मियों की ओर से मिटाया जा रहा है। वहीं एलआईयू की चौकसी को धत्ता बताकर युवकों ने इस कृत्य को अंजाम दिया। इसे लेकर पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप का माहौल है। 

विज्ञापन


वहीं हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ करते हुए यह जानकारी जुटा रही है कि किसके कहने पर दीवारों पर यह स्लोगन लिखे गए। किस संगठन से युवक जुड़े हुए हैं, इसे लेकर भी पुलिस तफ्तीश कर रही है। सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए सभी छात्र बिहार के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed