फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sleeper Vande Bharat train launched between Varanasi and Delhi check schedule and fare

आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल

Mon, 02 Nov 2026 04:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 02 Nov 2026 04:17 PM IST
सार

वाराणसी से दिल्ली के बीच देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से आम लोगों के लिए शुरू हो रही है। स्लीपर वंदे भारत शुक्रवार को छोड़कर हर दिन रात 8.50 बजे से चलकर नई दिल्ली सुबह 6.10 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन
Sleeper Vande Bharat train launched between Varanasi and Delhi check schedule and fare
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत का नियमित संचालन सोमवार यानी आज से शुरू हो रहा है। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन की फर्स्ट एसी की सीटें रविवार की सुबह 10 बजे तक वेटिंग में पहुंच गई। वहीं, नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन में दीपावली यानी आठ नवंबर तक थर्ड एसी से लेकर फर्स्ट एसी तक किसी भी श्रेणी में कन्फर्म टिकट नहीं है।

विज्ञापन


वाराणसी से नई दिल्ली की यूपी की पहली और देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत शुक्रवार को छोड़कर हर दिन रात 8.50 बजे से चलकर नई दिल्ली सुबह 6.10 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली से वाराणसी तक शनिवार को छोड़ बाकी दिन रात 9.40 बजे से चलकर सुबह 7.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से एक नवंबर की रात करीब 12.30 बजे इसकी बुकिंग जैसे ही शुरू हुई, हर कोई अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक करने लगा। रविवार सुबह 10 बजे तक दिल्ली से वाराणसी तक सभी श्रेणी की सीटें वेटिंग हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

8 घंटे में चेयरकार, 9.20 घंटे में दिल्ली पहुंचाएगी स्लीपर वंदे भारत
वर्तमान समय में वाराणसी से दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत चेयरकार से सफर करने में आठ घंटे का समय लगता है। वहीं, स्लीपर वंदे भारत यात्रियों को 9.20 घंटे में नई दिल्ली पहुंचाएगी। स्लीपर वंदे भारत वाराणसी से रात 8.50 बजे चलकर वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली सुबह 6.10 बजे पहुंचेगी।

स्लीपर वंदे भारत में थर्ड एसी का किराया
स्लीपर वंदे भारत में फर्स्ट एसी का किराया 3030, सेकंड एसी का 2470 और थर्ड एसी का किराया 1915 रुपये है। तुलनात्मक दृष्टि से बात करें तो थर्ड एसी में बाकी एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया 1170 रुपये है। यानी वंदे भारत स्लीपर से यात्रा करने वालों को 745 रुपये अधिक देने होंगे। यह बात अलग है कि बाकी ट्रेनों की तुलना में इसमें सफर ज्यादा आरामदायक होगा।

कैंट से आज से चलेगी साबरमती एक्सप्रेस 
साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस आज से चलेगी। रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए इसका शेड्यूल और रिजर्वेशन की बुकिंग रविवार से शुरू कर दी गई। ट्रेन नंबर 12206 वाराणसी साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर दिन शाम 5:30 बजे कैंट से चलेगी। वाराणसी से प्रयागराज, जयपुर, अजमेर होते हुए साबरमती तक यह ट्रेन रात 8.15 बजे पहुंचेगी। स्लीपर का किराया 685, थर्ड एसी 1745 जबकि सेकंड एसी के लिए यात्रियों को 2475 रुपये देने होंगे। 

एक नजर में दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का हाल

ट्रेन नंबर थर्ड एसी सेकंड एसी फर्स्ट एसी
27421 वंदे भारत स्लीपर 1915 2470 3030
12561 स्वतंत्रता सेनानी 1170 1640 2725
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1160 1645 2740
14005 लिच्छवी एक्सप्रेस 1115 1115 1580 2625
12559 शिवगंगा एक्सप्रेस 1170 1640 2725
12581 बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट 1170 1640 2725
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed