{"_id":"580687ef4f1c1b726b704149","slug":"sjenge-50-intersection-the-entrance-will-welcome-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजेंगे 50 चौराहे, बनेंगे 100 स्वागत द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजेंगे 50 चौराहे, बनेंगे 100 स्वागत द्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 19 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अक्तूबर को डीरेका आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बाबतपुर से डीरेका और रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय के बीच प्रमुख 50 चौराहों को सजाया जाएगा। 100 स्वागत द्वार भी बनाए जाएंगे। मंगलवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में जनसभा में एक लाख की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी जिले के 15 और महानगर के 11 मंडलों के पदाधिकारियों को दी गई है। प्रधानमंत्री के आगमन पर पार्टी शहर में स्वच्छता अभियान भी चलाएगी। महापौर ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों और उसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर उनकी सफाई कराने का निर्देश दिया है।
डीरेका से पीएम कई योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सीएनजी और पीएनजी पाइप लाइन परियोजना, वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट का विद्युतीकरण और दोहरीकरण, गोरखपुर में लोको इलेक्ट्रिक शेड का शिलान्यास आदि शामिल हैं। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत नए गांव के नाम का एलान भी सकते हैं। सूत्रों की मानें तो महोबा से पीएम बनारस आएंगे। यहां दोपहर दो से शाम छह बजे के बीच कार्यक्रम प्रस्तावित है।
भाजपा के हर मंडल को दो से पांच हजार लोगों को सभास्थल पर पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया है। ग्रामीण इलाकों से भीड़ जुटाने के लिए चार सौ बसों का प्रबंध किया जा रहा है। शहर से मोटर साइकल जुलूस के जरिए मंडलवार कार्यकर्ता सभास्थल पर पहुंचेंगे। शहर के कुछ मानिंद लोगों के साथ पीएम की बैठक रखने और रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय पर जाने के दौरान जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारी है। केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की देखरेख में 21 अक्तूबर को तैयारियों की समीक्षा डीरेका में की जाएगी।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ ब्लॉक के लोहिया गांव ककरहिया में प्रशासनिक अमले ने सक्रियता बढ़ा दी है। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत इस गांव को गोद लेने की घोषणा पीएम करेंगे, इसका इंतजार ग्रामीण कर रहे हैं। दो साल पहले भी ककरहिया का नाम सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत उछला था लेकिन पीएम ने जयापुर को चुना था। ककरहिया को प्रदेश सरकार ने लोहिया गांव की सूची में डाला है। डीएम विजय किरन आनंद ने पहली चौपाल ककरहिया में लगाई थी। इसके बाद विकास में तेजी आई थी। अब ग्रामीण चाहते हैं कि प्रधानमंत्री इसे सांसद आदर्श ग्राम योजना में शामिल करें। चाय पान और चट्टी चौराहों पर इसकी चर्चा जोर पकड़े हुए है।