फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Siya Piya Milan festival will be held in Shiv Nagari

शिव नगरी में होगा सिय पिय मिलन उत्सव

Sat, 27 Nov 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Siya Piya Milan festival will be held in Shiv Nagari
राम के आराध्य शिव की नगरी काशी में सिय पिय मिलन महामहोत्सव होगा। बाबा विश्वनाथ की ओर से आयोजित महोत्सव की शुरुआत एक से नौ दिसंबर तक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में होगी। शुक्रवार की देर शाम को आयोजकों की बैठक विश्वविद्यालय प्रांगण में बने आयोजन स्थल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

आयोजन समिति के मृदुल मिश्र ने बताया कि एक दिसंबर से होने वाला आयोजन बाबा विश्वनाथ की ओर से कराया जा रहा है। संत नारायण दास भक्तमाली के लीला पात्रों द्वारा रामलीला की शुरूआत एक दिसंबर को श्री गौरीशंकर भगवान विवाह लीला से होगी। दो दिसंबर को जय-विजय लीला, तीन दिसंबर को राम जन्म एवं बाल लीला, चार दिसंबर को सीता जन्म एवं विश्वामित्र आगमन से अहिल्योद्धार की लीला, पांच दिसंबर को जनकपुर प्रवेश एवं नगर दर्शन की लीला, छह दिसंबर को सिय पिय मिलन फुलवारी व धनुष यज्ञ, सात दिसंबर को हल्दी मटकोर और राम बरात शोभायात्रा, आठ दिसंबर को सीताराम विवाह और नौ दिसंबर को राम कलेवा का आयोजन होगा। इसके साथ ही डॉ. श्यामसुंदर पाराशर महाराज द्वारा भागवत कथामृत होगा। आयोजन समिति में अशोक अग्रवाल, कृष्णकुमार खेमका, दीपक बजाज, वेदप्रकाश अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed