फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sixty three student sick eating biscuits in school in bhadohi

भदोही के स्कूल में बिस्कुट खाने से 63 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

Thu, 02 Nov 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 02 Nov 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
sixty three student sick eating biscuits in school in bhadohi
अस्पताल में भर्ती छात्र
भदोही जिले के ग्राम रयां स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय में बुधवार की शाम बिस्कुट खाकर 63 बच्चे फूड प्वायजनिंग के शिकार हो गए। बिस्कुट खाने के 10 मिनट के अंदर बच्चों को उल्टी और पेट दर्द होने लगा।
विज्ञापन


विद्यालय प्रशासन ने एंबुलेंस से सभी को नगर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर डीएम विशाख जी और एसपी सचिंद्र पटेल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और बच्चों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


डीएम ने सीडीओ हरिशंकर सिंह व भदोही एसडीएम आशीष कुमार को विद्यालय के खाद्य स्टोर को सील करने का आदेश देते हुए घटना के बारे में रिपोर्ट तलब की है। अस्पताल में भर्ती बच्चों ने बताया कि रोज शाम 6 बजे उन्हें विद्यालय में बिस्कुट दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बिस्कुट खाकर किसी का सिर दर्द करने लगा तो किसी के पेट में मरोड़ होने लगी। कुछ बच्चे उल्टी करने लगे। जानकारी होने पर प्रिंसिपल पंकज पटेल ने सभी 63 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल के चिकित्सकों को भी बुला लिया गया। अस्पताल पहुंचे डीएम ने बच्चों से जानकारी ली। कुछ बच्चों ने बताया कि बिस्कुट में ही गड़बड़ी थी तो कुछ ने बिस्कुट पुरानी तारीख का होना बताया।


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश कुमार ने बताया कि बिस्कुट तो 100 बच्चों ने खाया था लेकिन 63 की हालत ही बिगड़ी। सभी का उपचार हो रहा है। डीएम विशाख जी ने कहा कि डीएम ने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। रिपोर्ट आ जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed