फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six transformers blew out in 24 hours, power was out for several hours

24 घंटे में छह ट्रांसफार्मर फुंके, कई घंटे गुल रही बिजली

Mon, 25 Apr 2022 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Six transformers blew out in 24 hours, power was out for several hours
वाराणसी। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों के फुंकने की समस्या आने लगी है। 24 घंटे के अंदर छह से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल गए। इससे कई घंटे बिजली के बिना लोगों को परेशान होना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक लोड बढ़ने से दिक्कत आ रही।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शिकायत मिलते ही समाधान किया जा रहा है, जबकि लोगों का कहना था कि बिजली बहाल होने में घंटों समय लग रहा है। रविवार को सप्तसागर मंडी, कर्णघंटा, सामनेघाट, घमहापुर, पहड़िया मंडी आदि क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जलने से करीब तीन घंटे बिजली नहीं रही। सप्तसागर मंडी निवासी ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत की गई, लेकिन उसे ठीक करने में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिलते ही ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल की गई।
विज्ञापन

फोटो-----
केबल में लगी आग, तीन घंटे गुल रही बिजली
काशीपुरा चौकी के कर्णघंटा तिराहे पर स्थित ट्रांसफार्मर से निकले केबल में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई। विभागीय ट्रांसफार्मर से निकले तार में आग लगते ही लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और अग्निशमन दल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने लाइन कटवाकर आग बुझाई। एसई दीपक अग्रवाल ने बताया कि बंदर द्वारा ट्रांसफार्मर से निकले एवी केबल को हिलाने से तार शॉर्ट कर गया था। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई। काशीपुरा और आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। अधिकारियों के अनुसार, लोड बढ़ने से इस प्रकार की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
घमहापुर में दूसरे दिन भी बिजली बाधित
आराजीलाइन ब्लॉक के घमहापुर में ट्रांसफार्मर जल जाने से लोग दो दिन उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ने बताया कि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा किया लेकिन हकीकत यह है कि दो दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई। बिजली कटौती के चलते पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed