{"_id":"6123feed8ebc3e74d2151629","slug":"six-teachers-of-the-district-will-prepare-the-module-of-happiness-course-varanasi-news-vns6075605198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा...
विज्ञापन
वाराणसी। दिल्ली के सरकारी विंद्यालयों की तर्ज पर यूपी के परिषदीय विद्यालयों में हैप्पीनेस पाठ्यक्रम संचालित करने के मद्देनजर जिले के छह शिक्षकों को माड्यूल तैयार करने के लिए चुना गया है। इसी सत्र से विद्यालयों में हैप्पीनेस पाठ्यक्रम शुरू होगा।
अनूभूति या हैप्पीनेस पाठ्यक्रम प्रदेश के 15 जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत इसी सत्र से शुरू होगा। इस खबर को अमर उजाला ने 17 मार्च 2021 के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। हैप्पीनेस पाठयक्रम का मॉड्यूल तैयार करने के लिए 22 जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है, जिनकी बैठक सोमवार को गूगल मीट के जरिए होनी थी, लेकिन राजकीय शोक के कारण स्थगित कर दी गई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने 27 जिलों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य, उप शिक्षा निदेशक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर शिक्षकों को प्रतिभाग करने का निर्देश जारी किया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने राज्य हिंदी संस्थान में कार्यरत परिषदीय शिक्षकों को मॉड्यूल तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। हैप्पीनेस मॉड्यूल तैयार करने के लिए प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर की सहायक अध्यापक अनीता शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय पतेरवां की सहायक अध्यापक अर्चना सिंह, प्राथमिक विद्यालय पलियां के सहायक अध्यापक रत्नेश पांडेय, प्राथमिक विद्यालय सारनाथ क ी प्रधानाध्यापक दीप्ति मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय चिरईगांव की सहायक अध्यापक नमिता सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय देहली विनायक के सहायक अध्यापक श्रवण कुमार गुप्ता का चयन हुआ है।
इन जिलों में होगा शुरू
वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, अमेठी, अयोध्या, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, झांसी, चित्रकूट जिले में हैप्पीनेस पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी।