{"_id":"690a5de1c90da9bba7009eb5","slug":"six-players-from-varanasi-won-seven-medals-in-gymnastics-varanasi-news-c-20-vns1022-1177198-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जिम्नास्टिक में वाराणसी के छह खिलाड़ियों ने जीते सात पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जिम्नास्टिक में वाराणसी के छह खिलाड़ियों ने जीते सात पदक
विज्ञापन
यूपी जिम्नास्टिक संघ की ओर से 42वीं प्रादेशिक जिम्नास्टिक एरोबिक्स प्रतियोगिता 1 से 3 नवंबर तक प्रयागराज के खेल गांव पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें वाराणसी के 6 खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और 4 कांस्य
सहित
सात पदक जीते। एकल स्पर्धा में अनिरुद्ध स्वर्णकार ने स्वर्ण और मिक्स युगल में अनिरुद्ध और यशिका की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर वर्ग में आशीष शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। कोच रोहित रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रशांत रावत और अंडर-14 समूह स्पर्धा में प्रियांशी सिंह, अमर्या भार्गव, आरोही गांधी की टीम ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष डाॅ. सचिन मिश्र, अखिलेश रावत, अजीत श्रीवास्तव, प्रताप शंकर दुबे, राजेंद्र तिवारी, ज्ञानेश्वरी सिंह ने बधाई दी।