{"_id":"65a2b73a801c09224302179a","slug":"six-people-got-seriously-burnt-in-fire-while-heating-bonfire-in-mau-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau: अलाव में मोबिल डालने से हुआ ब्लास्ट, आसपास बैठे छह लोग झुलसे; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: अलाव में मोबिल डालने से हुआ ब्लास्ट, आसपास बैठे छह लोग झुलसे; एक की हालत गंभीर
Sat, 13 Jan 2024 09:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 13 Jan 2024 09:46 PM IST
सार
मऊ जिले में अलाव तापते समय आग की चपेट में आने से छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक की हालत को गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
आग से झुलसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुर स्थित पुराना आरटीओ के पास अलाव तापते समय आग की चपेट में आने से छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत को गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी में मुताबिक, शनिवार की शाम को दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुर पुराना आरटीओ के पास नगर पालिका से द्वारा अलाव जलाया गया था। स्थानीय लोग जला ही रहे थे कि किसी ने अलाव जलाने के लिए पास के एक मोटरसाइकिल की दुकान से मोबिल लाकर उसमें डाल दिया। देखते ही देखते अलाव के अंदर से ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान आसपास बैठे संजय चौहान (35) पुत्र राजनाथ चौहान निवासी बरलाई थाना सरायलखन्सी, सुदर्शन (50) पुत्र जंगली, जयराम (50) पुत्र स्वर्गीय तपेश्वर, अरविंद कुमार (45) पुत्र स्वर्गीय मुनेश्वर, तथा इनका 12 वर्षीय पुत्र अनुज, निखिल (55) पुत्र स्वर्गीय राम अमृत निवासी हकीकतपुर थाना दक्षिण टोला गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां निखिल की हालत को गंभीर दे चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन