फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six new patients of Corona, 139 ongoing treatment

कोरोना के छह नए मरीज, 139 का चल रहा इलाज

Sun, 27 Jun 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Six new patients of Corona, 139 ongoing treatment
जिले में शनिवार को कोरोना के 7346 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें छह नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 22 लोग स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 139 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सहित अन्य जगहों पर 5,957 सैंपलों की जांच की गई। उधर, शनिवार को पटेल नगर नदेसर, चंद्रिकानगर सिगरा, प्रहलाद घाट, जैतपुरा में नए मरीज मिले हैं। वहीं, 36 वर्षीय पुरुष का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग परेशान हैं। शनिवार को होम आइसोलेशन में 19 लोग स्वस्थ घोषित किए गए और अस्पताल से तीन लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब कुल 82,237 मरीजों में से 81,325 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 773 की मौत हो चुकी है। उधर, 5 साल तक के 177 बच्चों, 6 से 12 साल तक के 193 और 13 से 18 साल तक के 257 बच्चों की आरटीपीसीआर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed