फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six lakh rupees swindled under the pretext of a fake Assistant Professor job at BHU.

Varanasi News: बीएचयू में सहायक प्रोफेसर की फर्जी नौकरी का झांसा देकर छह लाख रुपये की ठगी

Thu, 30 Jul 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees swindled under the pretext of a fake Assistant Professor job at BHU.
वाराणसी। बीएचयू में सहायक प्रोफेसर की फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से छह लाख हड़प लिए गए। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। भेलूपुर थाना क्षेत्र की विनीता गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी विनोद कुमार ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। विनोद 10 अगस्त 2023 को सिगरा में मालती फाइनेंस सॉल्यूशन के कार्यालय ले गया। वहां संचालक चंद्रमणि शर्मा ने शैक्षणिक दस्तावेज देखे। बीएचयू में सहायक प्रोफेसर की नौकरी के बदले छह लाख रुपये की मांग की। आरोपियों को 5,96,300 रुपये दिए। 30 अक्तूबर 2023 को चंद्रमणि शर्मा ने एक नियुक्ति पत्र थमाया। जब पत्र लेकर बीएचयू पहुंची तो प्रशासन ने इसे फर्जी बताया। रुपये मांगने पर चंद्रमणि शर्मा ने दो साल तक टरकाया। 25 जुलाई को दोबारा पैसे मांगने पहुंची तो आरोपी ने गालीगलौज, हाथापाई और अभद्रता कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article