फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six including councilor Ankit were booked under other sections including attempt to murder in varanasi

मारपीट और फायरिंग का मामला: पार्षद अंकित सहित छह पर मुकदमा दर्ज, आरोपी के पिता ने कराया केस

Wed, 07 Sep 2022 08:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 07 Sep 2022 08:20 AM IST
सार

पार्षद अंकित और उसके दोस्तों के खिलाफ आरोपी हिमांशु यादव के पिता श्याम बाबू यादव उर्फ भाला यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। वहीं घटना के दो दिन बाद इस मामले में क्रास एफआईआर दर्ज होने से दोनों गुटों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन
Six including councilor Ankit were booked under other sections including attempt to murder in varanasi
वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कोतवाली थाने में मंगलवार को पानदरीबा के पार्षद अंकित यादव सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयायस सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पार्षद अंकित और उसके दोस्तों के खिलाफ आरोपी हिमांशु यादव के पिता श्याम बाबू यादव उर्फ भाला यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। वहीं घटना के दो दिन बाद इस मामले में क्रास एफआईआर दर्ज होने से दोनों गुटों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते रविवार रात विशेश्वरगंज तिराहे पर पानदरीबा वार्ड के पार्षद अंकित यादव, विशाल यादव और साहिल यादव का उधर से गुजर रहे नक्खीघाट निवासी सपा नेता के पुत्र हिमांशु से पुरानी अदावत को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान हिमांशु ने असलहा निकालकर अंकित सहित उसके साथियों के ऊपर फायर झोंक दिया था। जिसमें उसके दोनों साथी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में विशाल और साहिल की तहरीर पर हिमांशु यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा था कि हिमांशु की तलाश की जा रही है, लेकिन मंगलवार को कोतवाली थाने पहुंचे हिमांशु के पिता ने तहरीर देकर पार्षद अंकित यादव सहित चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 427, 504, 506 और 307 के तहत केस दर्ज कराया। दोनों पक्षों से हुए क्रास केस को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed