फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six hours shutdown to change the panel, power came back after 13 hours

Varanasi News: पैनल बदलने के लिए छह घंटे का शटडाउन, 13 घंटे बाद आई बिजली

Fri, 27 Jun 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Six hours shutdown to change the panel, power came back after 13 hours
वाराणसी। जिले में बिजली कटौती की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक सप्ताह से ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को गंगापुर इलाके में जर्जर पैनल बदलने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक का शटडाउन लेकर काम करवाने का आदेश जारी किया गया, लेकिन 13 घंटे बाद रात 10 बजे बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से इन दिनों अलग-अलग इलाकों में शटडाउन लेकर काम करवाया जार रहा है। साथ ही ट्रिपिंग भी खूब हो रही है। बृहस्पतिवार को महेशपुर में भोर में एलटी तार टूटने की वजह से बिजली सुबह 6 बजे से 7 बजे तक कटी रही। काशी विद्यापीठ उपकेंद्र के गांधी नगर में रात 9 बजे से एक घंटे तक लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। सुरही, बनकट, मंगलपुर, अनंतपुर, भड़ांव के साथ ही परमपुर आदि इलाकों में बिजली नहीं आई। ग्रामीणों में डबलू पांडेय, अनिल सिंह, बहादुर खान, मनोज मिश्रा ने बताया कि रात 10 बजे के बाद बिजली आई, तब जाकर राहत हुई। उधर कछवा रोड क्षेत्र के ठटरा विद्युत उपकेंद्र द्वारा रूपापुर एवं पूरे फीडर की बिजली सप्लाई दोपहर 1 बजे से 3:25 बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed