फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six helicopters will fly together from Kashi, ring road and heliport will be built on the banks of the Ganges

Varanasi: काशी से एक साथ उड़ेंगे छह हेलिकॉप्टर, रिंग रोड और गंगा किनारे बनेगा हेलीपोर्ट, पढ़ें ये खबर

Thu, 27 Jul 2023 11:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 27 Jul 2023 11:24 AM IST
सार

आईआईए के राष्ट्रीय पर्यटन समिति के चेयरमैन राहुल मेहता और वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष संतोष सिंह के अनुसार हेलिपोर्ट बनने से काशी में पर्यटन उद्योग और रफ्तार पकड़ेगा। होटल, टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट, गाइड, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, नाविक, क्रूज, बनारसी खानपान, हस्तशिल्प उत्पाद, बनारसी साड़ी आदि का व्यवसाय और बढ़ेगा। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
Six helicopters will fly together from Kashi, ring road and heliport will be built on the banks of the Ganges
हेलिकॉप्टर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

काशी आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु अब प्रयागराज, चित्रकूट, नैमिषारण्य, अयोध्या, मथुरा और कुशीनगर का हवाई सफर भी कर सकेंगे। काशी से एक साथ छह हेलिकॉप्टर उड़ेंगे। काशी से सभी धार्मिक स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ने की पहल पर पर्यटन विभाग ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। पर्यटकों को कम समय में प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की सैर कराने की योजना पर शासन की मुहर लग गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sawan Special: शिवलिंग पर फावड़ा लगने से निकलने लगा था खून, आज भी है निशान, अद्भुत है ये कहानी
विज्ञापन

अब हेलीपोर्ट निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। पर्यटन विभाग रिंग रोड और गंगा किनारे के इलाके में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने में जुट गया है। पर्यटन अधिकारियों के अनुसार हेलिपोर्ट के लिए ऐसी जमीन देखी जा रही है जो रेल, जल और सड़क मार्ग से सीधा जुड़ा हो। हेलिपोर्ट पर एक साथ आठ से दस हेलिकॉप्टर खड़े हो सकेंगे। उधर नमो घाट पर हेलिपोर्ट निर्माण का काम अंतिम चरण में है। इस हेलिपोर्ट पर एक से दो हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Six helicopters will fly together from Kashi, ring road and heliport will be built on the banks of the Ganges
हेलीपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

पैकेज के आधार पर बुक होंगे टिकट

काशी, अयोध्या, प्रयागराज, नैमिषारण्य, चित्रकूट, लखनऊ, कुशीनगर, मथुरा और आगरा का पैकेज अलग-अलग होगा। जिस पर्यटक को जहां जाना होगा, वह पैकेज के आधार पर हेलिकॉप्टर से उड़ान भर सकेंगे।

रोजगार और पर्यटन सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

आईआईए के राष्ट्रीय पर्यटन समिति के चेयरमैन राहुल मेहता और वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष संतोष सिंह के अनुसार हेलिपोर्ट बनने से काशी में पर्यटन उद्योग और रफ्तार पकड़ेगा। होटल, टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट, गाइड, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, नाविक, क्रूज, बनारसी खानपान, हस्तशिल्प उत्पाद, बनारसी साड़ी आदि का व्यवसाय और बढ़ेगा। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा।

हेलिपोर्ट के लिए एक-दो जगह जमीन चिह्नित की गई है। अभी उस पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। हमारी कोशिश है कि हेलिपोर्ट ऐसी जगह बनाया जाए जो रेल, सड़क और जलमार्ग से सीधे जुड़ा हो। - आरके रावत, उप निदेशक, पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed